Halwai Style Crispy Jalebi Recipe: चाहें कोई भी मौसम हो जलेबी का स्वाद हमेशा लोगों को पसंद आता है। किसी को जलेबी रबड़ी के साथ पसंद होती है तो कोई इसे दही के साथ खाता है। यूं तो अक्सर लोग इसे बाजार से खऱीदकर खाना पसंद करते हैं। क्योंकि बाजार में मिलने वाली जलेबी कुरकुरी और रस से भरी होती हैं। लेकिन गर्मियों के दिनों में मार्केट में मिलने वाली खाने-पीने की चीजें आपका पेट खराब कर सकती हैं। इससे बचने के लिए आप घर पर जलेबी बनाकर खा सकते हैं। महिलाएं इसे बनाने की कोशिश तो करती हैं लेकिन हलवाई की तरह स्वाद नहीं आता है। अगर आप हलवाई भैया जैसी कुरकुरी रेसिपी घर पर बनाना चाहती हैं तो यहां हम आपके लिए परफेक्ट और आसान रेसिपी लेकर आए हैं।
हलवाई जैसी जलेबी घर पर कैसे बनाएं?
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
मैदा- 1/2 कप
दही-1 चम्मच
पानी-2 कप
पीला रंग-1 चुटकी
कॉर्न फ्लोर-1 चम्मच
चाशनी बनाने के लिए
चीनी-2 कप
पानी-2 कप
बेकिंग पाउडर-1/2 चम्मच
इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
तेल या घी-(फ्राई करने के लिए)
कॉटन का कपड़ा (जिसके बीच में छेद हो)
जलेबी का घोल कैसे करें तैयार ?
हलवाई जैसी जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले आपको जलेबी का घोल बनाना होगा। इसके लिए पहले एक बर्तन लें। उसमें मैदा, कॉर्न फ्लोर और बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर इसे अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें दही मिलाएं। फिर उसे भी सही से मिला लें। ऐसा घोल बनाएं कि उसमें गांठ न हो। इसे कुछ घंटे के लिए रेस्ट करने रख दें।
जलेबी के लिए चाशनी कैसे बनाएं?
जलेबी के लिए चाशनी बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में करीब 2 कप पानी डालकर उबालें। फिर इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें। इस बात का ध्यान रखें कि ये बहुत ज्यादा पतली या गाढ़ी नहीं होनी चाहिए।
जलेबी कैसे बनाएं?
अब बारी आती है जलेबी को तलने की। इसके लिए सबसे पहले किसी कढ़ाही में तेल गर्म करें। फिर जलेबी के लिए तैयार मिश्रण को दोबारा अच्छे से फेट लें। इसे कॉटन के कपड़े से तैयार कोन में भर लें। इसे दबाकर तेल में जलेबी की शेप में मिश्रण को डालें। फिर दोनों साइड अच्छी तरह पका लें। इसके बाद जलेबी तो चाशनी में डालें। आपकी हलवाई स्टाइल जलेबी बनकर तैयार है।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Rajasthani Mango Pickle Recipe: अचार खाने के हैं शौकीन तो इस बार ट्राई करें आम का राजस्थानी अचार, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग