Ghee in pressure cooker: प्रेशर कुकर में कभी आपने घी बनाया है? अगर नहीं तो आपको ये तरीका जरूर ट्राई करना चाहिए। क्योंकि घी निकालने के बाकी तरीकों में से ये सबसे आसान है और तेजी से काम करता है। दरअसल, प्रेशर कुकर में घी निकालना बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं होता और इस तरीके में बर्तन भी कम गंदे होते हैं। यानी बाकी तरीके में जैसे घी बनाते समय बर्तन काला पड़ जाता है इस तरीके में ऐसा कुछ नहीं होता है। ये बेहद आसान है और एक बार ट्राई करने के बाद आप इसे हमेशा आजमाना चाहेंगे। तो आइए जानते हैं प्रेशर कुकर में घी कैसे बनाएं।
प्रेशर कुकर में घी कैसे बनाएं-How to make ghee in pressure cooker
प्रेशर कुकर में घी बनाने के लिए आपको बस 30 मिनट का समय चाहिए। साथ ही इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है। बस आपको करना ये है कि
-मलाई को प्रेशर कुकर में डालकर 2 सीटी लगा लें।
-इसके बाद आपको करना ये है कि सीटी जैसी ठंडी हो कुकर खोल दें।
-इसमें घी पकाएं और आप देखेंगे कि इसमें ज्यादा झाग नहीं बनेगा।
-साथ ही तुरंत पीले रंग का घी नजर आने लगेगा।
-जैसी ही इससे अच्छी खुशबू आने लगेगी और रंग अच्छा नजर आएगा, गैस ऑफ करें और आपका घी तैयार।
मलाई से ज्यादा से ज्यादा घी कैसे निकालें?
मलाई से ज्यादा से ज्यादा घी बनाने के लिए इसे मथने की जगह सीधे इससे घी निकालने की कोशिश करें। मथने में कई बार मक्खन बर्बाद होता है। तो आपको करना ये है कि मक्खन को कड़ाही में सीधे डालें और फिर इससे घी निकाल लें। ये तरीका बहुत आसान है और हमेशा आप इस तरीके से फटाफट घी निकाल सकते हैं। इसमें भी बस एक ही बर्तन का इस्तेमाल होगा।
कच्चे दूध से घी कैसे निकाला जाता है?
कच्चे दूध से घी बनाने के लिए फुल फैट वाला दूध लें और फिर इसे मथ कर ऊपर से बटर निकाल लें। इसके बाद आपको इसी बटर को पकाना है और इससे घी निकालना है। तो कच्चे दूध से आप इस तरीके से जल्दी-जल्दी घी निकाल सकते हैं। तो अगर आपने आज तक इस तरीके को ट्राई न किया हो तो एक बार जरूर करके देखें।
