Dal ki dulhan recipe: वीकेंड पर अक्सर हमारा कुछ खाने का दिल करता है पर आलस की वजह से हम खा नहीं पाते हैं। ऐसी स्थिति में आप दाल की दुल्हन की बनाकर खा सकते हैं। दाल की दुल्हन काफी हेल्दी और टेस्टी रेसिपी है जिसे बनाकर खाना आपका पेट भी भर सकता है और ये हेल्दी भी है। साथ ही इसका टेस्ट आपको अलग से पसंद आ सकता है। इसमे कार्ब्स होने के साथ प्रोटीन है और ये एनर्जी बूस्टर भी है। इसके अलावा इसे बनाना काफी आसान है, और कुछ अलग से इसके लिए सामान की जरूरत भी नहीं है। आइए, जानते हैं दाल की दुल्हन कैसे बनाएं।
दाल की दुल्हन कैसे बनती है-How to make dal ki dulhan recipe in hindi
सामग्री
दाल
लाल मिर्च
हींग
प्याज
आटा
नमक
घी
दाल की दुल्हन बनाने का तरीका
-सबसे पहले तो दाल बनाकर रख लें।
-फिर इसे आटा गूंद लें, इसकी लोई बना लें और फिर इसकी पूड़ी बेल लें।
-इसे बेलने के बाद एक एक पूड़ी को चारों तरफ से जोड़ लें और फूल के जैसा बना लें।
-ऐसे ही 10 से 15 दुल्हन बनाकर तैयार कर लें।
अब आपको करना ये है कि दाल में इस दुल्हन को डालकर उबालते हुए पकाएं। फिर आपको करना ये है कि जब दुल्हन बिलकुल पक जाए और छूते ही टूटने ही लगे तो आप इसमें हींग, लाल मिर्च, घी और प्याज का तड़का लगाएं। इसमें नमक मिलाएं और फिर धनिया पत्ता काटकर मिलाएं। सबको अच्छी तरह से पकाएं और सर्व करें।
तो अगर आपने वीकेंड पर कुछ भी बनाने का मन नहीं है और फिर भी झटफट कुछ खाना चाहते हैं तो आप इस दाल की दुल्हन को बनाकर खा सकते हैं। ये काफी टेस्टी होता है और इसका प्रोटीने सेहत के लिए फायदेमंद है।
सब्जी वाले दाल की दुल्हन ऐसे बनाएं
आपको करना ये है कि अलग-अलग सब्जियां को काटकर रख लें और फिर इसे भून लें। इसके बाद इस दाल में डालकर पकाएं। दूसरा तरह ये हो सकता है कि दाल नमें सब्जियों को डालकर पूरी तरह से सीटी लगा लें और फिर दुल्हन डालकर इसे पकाएं। इसमें करी पत्ता और राई का तड़का लगाएं। फिर इसे आराम से बैठकर खाएं।