Nariyal Barfi Recipe: नवरात्र में लोग मां दुर्गा के कई स्वरूपों की पूजा करते हैं। इस समय कई लोग नौ दिनों तक व्रत भी रखते हैं। ऐसे में उन्हें पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए कुछ खाना भी होता है। कुछ लोग तो मां दुर्गा को भोग लगाकर उसी को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर लेते हैं। व्रत करने वाले लोगों के लिए सबसे जरूरी होता है कि वह ऐसे चीज खाएं जो हेल्दी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हो।
घर पर कैसे बनाएं नारियल की बर्फी?
मां दुर्गा को नारियल चढाया जाता है। ऐसे में आप इस नारियल से बर्फी भी बना सकते हैं, जो हेल्दी होने के साथ-साथ काफी टेस्टी भी होता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि नारियल की बर्फी घर पर ही आसानी से कैसे बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ ही चीजों की जरूरत होगी और आप एकदम कम समय में इसको बना सकते हैं। व्रत करने वाले लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है।
सामग्री
1 फ्रेश नारियल
कढ़ाई
एक कप चीनी
चार इलायची<br>दूध एक कप
एक प्लेट
नारियल की बर्फी बनाने की विधि
सबसे पहले आपको एक नारियल को लेना है। इसको तोड़ कर आग पर गर्म करना है। अब इसको खोल से निकाल कर पतला पतला काट लें और मिक्सर की मदद से इसको धुन लें। अब आपको एक पैन लेना है और उसमें इसको डाल देना है। अब सभी सामग्री को धीरे-धीरे डाल दें। ध्यान रहे इस समय गैस का फ्लेम ज्यादा तेज न हो। अब आप इसमें दूध, चीनी, और इलायची को कूट कर डाल दें। इसको करीब 10 मिनट तक चलाते रहें।
ऐसे करें तैयार
अब आप एक प्लेट लें और इसको उसमें सही से रख लें। आप इसको प्लेट में फैला लें। फैलाने के बाद इसको आप करीब एक से दो घंटे के लिए फ्रिज में रख सकते हैं। इससे यह अच्छा से जम जाएगा। अब आप इसको अपने पसंद के शेप दे सकते हैं। इसको आप तीन से चार दिनों तक स्टोर भी कर सकते हैं। घर पर बने इस बर्फी को आप अपनों के साथ खा सकते हैं।