5 minute brownie recipe: चॉकलेट ब्राउनी खाया है कभी आपने, अगर नहीं तो आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। दरअसल, चॉकलेट ब्राउनी के बिना क्रिसमिस अधूरा सा लगता है। हर कोई चॉकलेट ब्राउनी खरीदकर खाता है और लोगों के लिए मंगवाता है। लेकिन, आज हम बात करेंगे चॉकलेट ब्राउनी बनाने की वो भी मात्र 5 मिनट में। दरअसल, 5 मिनट में चॉकलेट ब्राउनी कैसे बनाएं? Chef Kunal Kapoor से सीखें रेसिपी। तो आइए स्टेप बाय स्टेप सीखते हैं चॉकलेट ब्राउनी कैसे बनाएं, क्या है इसका तरीका।
5 मिनट में चॉकलेट ब्राउनी कैसे बनाएं-How to make perfect chocolate brownie in 5 mints
सामग्री
-डार्क चॉकलेट
-बटर
-चीनी
-मैदा
-दूध
-चॉकलेट चिप्स
-वनीला
-अखरोट
-इलायची पाउडर

चॉकलेट ब्राउनी बनाने का तरीका-How to make chocolate brownies step by step
चॉकलेट ब्राउनी बनाने के लिए आपको करना ये है कि
-आपको करना ये है कि सबसे पहले आप डार्क चॉकलेट लें।
-इसमें बटर डालकर फेंट लें।
-इसके बाद आप इसमें मैदा और चीनी मिला लें।
-फिर दूध, अखरोट काटकर, वनीला और चॉकलेट चिप्स डालकर सबको मिला लें।
-अच्छे से फेंटने के बाद आप इसे बेकिंग मग में डाल लें। फिर इस पर कुछ अखरोट
-इसके बाद आपको करना ये है कि 75 सेकंड पर माइक्रोवेव ओवन में रखें।
-तैयार है आपका चॉकलेट ब्राउनी, अब इसे खाएं।
बिस्किट का केक कैसे बनाएं-How to make biscuit cake
बिस्किट का केक बनाने के लिए आप ये कर सकते हैं कि चॉकलेट बिस्किट को आप मिक्सर में या फिर ब्लैंडर में ब्लेंड कर लें। इसके बाद दूध में थोड़ा बेकिंग सोडा मिला लें और इसे ब्लैंडर में ब्लैंड कर लें। फिर इसमें बिस्किट डाल लें और चीनी और मैदा मिला लें। फिर इसे ब्लेंड करने के बाद इसमें कुछ ड्राई फ्रूट्स मिलाएं और फिर केक की तरह 75 सेकंड पर माइक्रोवेव ओवन में रखकर पकाएं और फिर केक बनाएं।
इस प्रकार से आप क्रिसमस पर चॉकलेट ब्राउनी बना सकते हैं और इसे खा सकते हैं। इसके अलावा आप क्रिसमस पर प्लम केक और अलग-अलग प्रकार के केक बना सकते हैं और बच्चों को खिला सकते हैं। इसके अलावा आप ये कर सकते हैं कि कुकर में केक बना सकते हैं जो कि बहुत आसान है तो इस क्रिसमस जरूर ट्राई करें ये चॉकलेट ब्राउनी। No Bake Cheesecake For Christmas: घर पर चीज़केक कैसे बनाएं? क्रिसमस के लिए नोट कर लें रेसिपी