Bel Ka Sharbat: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस मौसम में एक ठंडी और ताजगी से भरपूर पेय न केवल राहत देता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। ऐसे में आप अपने दिन की शुरुआत बेल के शरबत के साथ कर सकते हैं। यह पाचन को बेहतर करने के साथ-साथ लू से भी राहत दिलाता है। इसे पीने से बॉडी में दिनभर ऊर्जा बनी रहती है।

शरीर को हाइड्रेट करता है बेल का शरबत

बेल के शरबत को पीने से गर्मी में डीहाइड्रेशन और थकान की समस्या नहीं होती है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है और इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करने में मदद करता है। ऐसे में इस लेख में हम आपको घर पर ही बेल के शरबत को बनाने के बारे में बताएंगे।

घर पर कैसे बनाएं बेल का शरबत?

आप बेल के शरबत को आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक पका हुआ बेल लें और उसे तोड़कर उसका गूदा निकाल लें। एक बर्तन में गूदे को पानी में अच्छे से मसलें और फिर छान लें। अब आप इसमें हल्का काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और हल्का सा गुड़ या फिर शहद मिलाएं। आप इसमें पुदीना की कुछ पत्तियों को भी मिला सकते हैं।

बेल का शरबत पीने के फायदे

बेल का शरबत पीने के कई फायदे होते हैं। इसे पीने से शरीर को ठंडक पहुंचती है और लू से राहत मिलती है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसके शरबत को पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स आसानी से निकल जाते हैं, जिससे त्वचा पर भी चमक आती है।