Beetroot Kanji Recipe: चुकंदर की कांजी उत्तर भारत में काफी फेमस है। इसको पीने से पाचन तंत्र काफी मजबूत होता है और पेट से संबंधित कई परेशानियों से भी राहत मिलती है। इसमें प्रीबायोटिक गुण होते हैं जो आंतों के लिए फायदेमंद हैं। चुकंदर की कांजी पीने से खून साफ होने के साथ-साथ शरीर काफी तेजी से डिटॉक्स होता है। इसको पीने से इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है। सर्दी के मौसम में इसको पीने से शरीर तरोताजा रहता है।

चुकंदर की कांजी बनाने की सामग्री

  • 2 छोटे टुकड़ों में कटे हुए चुकंदर
  • 4 कप पानी
  • दो बड़ा चम्मच सरसों पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च
  • आधा छोटा चम्मच हींग और काली मिर्च
  • नमक

घर पर कैसे बनाएं चुकंदर की कांजी?

चुकंदर को सबसे पहले सही से छील लें और उसको पीस-पीस में काट लें। अब आप इसको एक कांच की जार में डाल लें। अब आप इसमें मसाले को मिलाएं। इसके मसाले में आप दो बड़ा चम्मच सरसो  को लों और इसको पीस लें। अब आप जार में सरसों पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग और नमक डालें। आप अपने हिसाब से और स्वाद के मुताबिक, काली मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं।

चुकंदर की कांजी बनाने के लिए आप अब कांच की जार में पानी को डाल दें और इसके ऊपर एक पहले कपड़े से ढक कर तीन से चार दिन के लिए धूप में रख दें। कुछ दिन में इसका कलर बदल जाएगा। अब आप इसको सर्व कर सकते हैं। आप इसको फ्रिज में भी स्टोर कर सकते हैं।

चुकंदर की कांजी के फायदे

  • चुकंदर की कांजी में प्रीबायोटिक गुण होते हैं, जिससे आंतों का सेहत बेहतर होता है।
  • यह शरीर को डिटॉक्स करता है और  विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करता है।
  • खून को साफ करता है और हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है।
  •  इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।
  • चुकंदर की कांजी पीने से त्वचा चमकदार होती है।
  • यह कम कैलोरी वाला होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

New Year 2025: क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक… ‘नवाबों’ के शहर लखनऊ में इन जगहों पर मनाएं छुट्टियां, यहां देखें बेस्ट पिकनिक स्पॉट