Arjun ki chaal ka kadha kaise banaye: अर्जुन की छाल का काढ़ा (Arjun Ki Chaal Ka Kadha) सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसको पीने से स्किन चमकदार बनी रहती है और वजन भी घटाने में मदद मिलती है। सर्दी में इसका काढ़ा पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह का लाभ भी होता है। खासकर हृदय रोग के लिए इसका उपयोग किया जाता है। अर्जुन के छाल का पाउडर मार्केट में आसानी से मिल जाता है, जिसको घर पर लाकर आसानी से काढ़ा बनाया जा सकता है।
अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने की सामग्री
2 चम्मच अर्जुन की छाल (पाउडर या टुकड़े)
2 कप पानी
आधा चम्मच शहद
स्वादानुसार गुड़
अर्जुन की छाल का काढ़ा कैसे बनाएं?
अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले छाल को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। अगर आपके पास इसका पाउडर है तो आप इसको सीधे पानी में डाल सकते हैं। अब आप सॉस पैन लें और उसमें दो कप पानी डालें। अब इसको गर्म करना शुरू करें। पानी गर्म होने के बाद इसमें अर्जुन की छाल का टुकड़ा या फिर अर्जुन की छाल का पाउडर को डाल दें। आप इसको करीब 15 मिनट तक उबालते रहें। इसको तब तक उबालें, जब तक की यह आधा न हो जाए। तैयार होने के बाद आप इसको छान लें। अब आप इसमें चम्मच शहद और स्वादानुसार गुड़ डालकर पी सकते हैं।

अर्जुन की छाल से क्या-क्या बनाया जाता है?
पाउडर
काढ़ा
अर्जुन चाय
अर्जुन दूध
अर्जुन तेल,
कैप्सूल और टैबलेट
हर्बल टूथपेस्ट
फेस पैक
अर्जुन को लेने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
अर्जुन की छाल को आप काढ़ा के रूप में ले सकते हैं। इसको सुबह खाली पेट या फिर रात को सोने के समय लेना काफी बेहतर होता है। आप इसके पाउडर को भी ले सकते हैं। अर्जुन की छाल को दूध या फिर गुनगुने पानी के साथ भी लिया जा सकता है। अर्जुन की छाल का चाय को नींबू के साथ भी पी सकते हैं।