Eco Friendly Ganpati Murti: गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजते हैं और पूजा करते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। वहीं, कई लोग बप्पा की मूर्ति को मार्केट से खरीदते हैं, जो मिट्टी की जगह अन्य चीजों से बना होता है।

ऐसे में आप मार्केट से प्रतिमा खरीदने की बजाय घर पर ही मिट्टी की मदद से अपने हाथों से आसानी से तैयार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इको-फ्रेंडली गणपति की प्रतिमा बनाने की विधि के बारे में बताएंगे, जिसे आप भी फॉलो कर आसानी से बप्पा को घर पर तैयार कर सकते हैं।

गणपति बनाने की सामग्री

शुद्ध मिट्टीपानी

नारियल का तेल या घी

टूथपिक या कलम

सजावट के लिए फूल या हल्दी-कुमकुम

गणपति बप्पा को इस तरह करें तैयार

स्टेप-1

गणपति बप्पा को घर पर ही तैयार करने के लिए सबसे पहले सही से मिट्टी में पानी मिलाकर इसे अच्छे से गूंथें। इसे मिलाते हुए मुलायम और चिकना करें। अब आप मिट्टी से एक छोटा गोल पिंड बनाकर उसे तख्ती या प्लेट पर रख दें। इससे मूर्ति का बेस तैयार हो जाएगा।

स्टेप-2

अब आप मिट्टी से गणपति का शरीर और सिर बनाएं। इसके लिए मिट्टी से एक बड़ा गोला बनाकर उसे शरीर के लिए रखें। एक छोटा गोला बनाकर उसे सिर के रूप में जोड़ दें। अब सूंड बनाने के लिए मिट्टी का लंबा रोल तैयार करें और उसे चेहरे पर लगा दें। मिट्टी से चार रोल हाथों के लिए और दो पैरों के लिए तैयार करें और इन्हें जोड़ दें।

स्टेप-3

अब आप गणपति की आंखें और आभूषण तैयार करें। आंखें बनाने के लिए आप टूथपिक या पेन की नोक का उपयोग कर सकते हैं। गहनों की जगह हल्दी, चावल या छोटे फूलों का उपयोग कर सकते हैं। अब आप मूर्ति को धूप में सुखा लें। अंत में मूर्ति को फूलों, पत्तियों और हल्दी-कुमकुम से सजा लें। इस तरह घर पर ही इको-फ्रेंडली गणपति आसानी से तैयार किया जा सकता है।

गणेश चतुर्थी 2025 पर जाएं जयपुर के मोती डूंगरी मंदिर, जानें क्यों मान्यता और खासियत