Amla Juice for Hair Growth: आंवला सेहत के लिए अमृत की तरह काम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी जैसे कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। जो स्किन से लेकर बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई तरह की बीमारियों को भी दूर रखने में मदद मिलती है। ऐसे में आप अगर बालों की लंबाई बढ़ाना, मजबूत बनाना या फिर नए बाल उगाना चाहते हैं तो आपको आंवले का इस्तेमाल करना चाहिए।
आंवला जूस बालों के रोमों को मजबूत करता है। इतना ही नहीं खोपड़ी में रक्त संचार बढ़ाता है। बालों में प्राकृतिक चमक लाता है, जिससे यह बालों की वृद्धि के लिए एक शक्तिशाली उपाय बन जाता है। यहां हम आपको बालों के लिए आंवला जूस बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी जानेंगे कि आंवले के जूस में क्या मिलाने से उसके लाभ जल्दी और ज्यादा मिलते हैं।
बालों को मजबूत बनाने के लिए आंवले का जूस इस तरह बनाएं
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
आंवला- 3-4 (कटा और बीज निकला हुआ)
पानी- थोड़ा सा पानी
बालों के लिए आंवला जूस कैसे बनाएं?
सबसे पहले कटे हुए आंवले को लें। उसे ब्लेंडर में डालें। इसके बाद ½ कप पानी मिलाएं। अब इसे ब्लेंड करें। आंवले का पेस्ट तैयार है। इसमें जरूरत अनुसार पानी डालें और फिर से ब्लेंड करें। इसके बाद इसे छलनी से छान लें। आपका आंवला जूस तैयार है।
बालों की वृद्धि के लिए आंवला जूस में मिलाने योग्य 5 चीजें
एलोवेरा जेल
आंवला जूस में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से खोपड़ी को हाइड्रेशन मिलता है। बालों के रोमों में होने वाली जलन को शांत करता है। बालों की वृद्धि को बढ़ाता है।
प्याज का रस
जब आंवला जूस में प्याज का रस मिलाते हैं तो इससे रक्त संचार में सुधार होता है। बालों का झड़ना कम होता है।
मेथी के बीज
मेथी के बीज बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। जब आंवला जूस में मेथी के बीज को मिलाकर लगाया जाता है तो इससे बालों को प्रोटीन मिलता है। जड़ों को मजबूती मिलती है। बालों के पतले होने से रोकने में मदद मिलती है।
नारियल का तेल
आंवला जूस में आप नारियल का तेल मिलाकर लगा सकते हैं। इससे बालों को नमी मिलती है। बालों का टूटने कम होता है। बाल लंबे और मजबूत बनते हैं।
अरंडी का तेल
यह बालों को घना बनाता है और जड़ों से लेकर सिरे तक पोषण देता है। इसे आप आंवले के जूस के साथ मिलाकर बालों में लगा सकते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
