DIY Honey–Banana Hair Mask: केला खाने सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से तुरंत शरीर को एनर्जी मिलती है। 6 महीन के ज्यादा के बच्चे से लेकर बुजुर्ग इंसान इसे आसानी से खा और पचा सकता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। कुछ लोग सुबह दूध के साथ तो कुछ दिन में किसी भी समय केला खाना पसंद करते हैं। बनाना शेक भी लोगों को खूब पसंद आता है।

ऐसे में हर घर में केला खरीदकर लाया ही जाता है, लेकिन कई बार केला ज्यादा आ जाने या खत्म न होने से केले रखे-रखे ज्यादा पक जाते हैं। ज्यादा पके केले लोगों को स्वादिष्ट नहीं लगते हैं। अगर ये पीलपीले हो जाएं तो इन्हें डस्टबिन में डाल दिया जाता है। ऐसे में आप ज्यादा पके केलों को फेंकने की बजाए उसमें शहद मिलाकर बालों के लिए जादुई हेयर मास्क बना सकती हैं।

केला-शहद का हेयर मास्क लगाने के फायदे

इसे लगाने से रूखे बालों की समस्या दूर होती है। इतना ही नहीं बाल सॉफ्ट और सिल्की बनते हैं। जिन लोगों को ड्रेंडफ की समस्या रहती है वो भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस हेयर मास्क को लगाने से बालों को विटामिन A, C, और E मिलते हैं, जिससे बाल मजबूत बनते हैं।

पके केले का हेयर मास्क बनाने की विधि

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

1 पका हुआ केला
1 टेबलस्पून शहद
1 टेबलस्पून नारियल तेल

हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको केले को अच्छी तरह से मैश करना है। इसके बाद उसमें शहद और तेल मिक्स करें। इसे इस तरह मिलाएं कि गांठे न रह जाएं। साथ ही स्मूद पेस्ट तैयार हो जाएं। तैयार पेस्ट को अपने बालों में सिरों से लेकर स्कैल्प तक पर अप्लाई करें। करीब 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।