Blouse Hack: अक्सर महिलाओं के ब्लाउज टाइट हो जाते हैं। चाहें आपका सिंपल ब्लाउज हो या डिजाइनर ब्लाउज अगर वो साइड से टाइट हो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके ब्लाउज में साइड से मार्जिन (एक्ट्रा कपड़ा) नहीं है तो भी आप उसे लूज यानी ढीला कर पाएंगी। यहां बताए तरीके से ब्लाउज बिगड़ेगा भी नहीं बल्कि ये दिखने में और भी अच्छा हो जाएगा। इसके लिए यहां हम आपको कुछ ट्रिक बताने जा रहे हैं। इन्हें स्टेप बाय स्टेप फॉलो करने से आप अपने ब्लाउज को घर पर ही लूज कर पाएंगी।

तरीका नंबर -1
सबसे पहले ब्लाउज को उल्टा पलट कर बिछा लें। फिर गले का नाप लें। अगर आपका ब्लाउज सिर्फ नीचे की तरफ यानी कमर की साइड टाइट है तो नीचे दी गई डॉट वाली सिलाई को खोल दें। इससे वो लूज हो जाएगा। इससे आपको करीब 2 इंच का मॉर्जिन मिलेगा। अगर आपका ब्लाउज हर जगह से टाइट है तो स्केल को गले से नीचे की तरफ सीधा रखकर निशान लगाएं। फिर इसे नीच से कट कर दें। इसमें लगाने के लिए आप साड़ी से थोड़ा कपड़ा निकाल सकते हैं। अगर ये नहीं करना चाहते हैं तो ब्लाउज से मैचिंग कपड़ा लें। इसे मोड़कर दोनों तरफ की गई कटिंग से जोड़ दें। इसे जोड़ने के लिए आप दो या तीन पट्टी बनाएं।

तरीका नंबर -1
दूसरे तरीके के लिए भी आपको साड़ी या ब्लाउज से मैचिंग कपड़े की जरूरत होगी। सबसे पहले ब्लाउज में ऊपर का माप लें। फिर 10 इंच मैचिंग वाले कपड़े को कट कर लें। सिलाई करके इसे पलट लें। फिर ब्लाउज के शोल्डर के ज्वाइंट से 3 इंच नीचे सिलाई करें। सिलाई लगाने के बाद आपको दो डोली की जरूर होगी। आप इसमें लेस भी लगा सकती हैं। डोरी को ब्लाउज के दोनों साइड अटैच कर दें। पट्टी इतना लगाएं जिससे शोल्डर न उतरें। उसके बाद जोड़े हुए कपड़े को बीच से बांध दें। सजावट के लिए कोई मोती या बटन भी लगा सकती हैं। स्टेप बाय स्टेप सीखने के लिए यहां देखें वीडियो: https://youtu.be/g57IRebqm1Q?si=1CPRMEvtM-xYXx2n
- उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: झुर्रियों, झाइयों, मुहांसों को दूर करने के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं एलोवेरा, निखरने लगेगी चेहरे की रंगत