Tips to Look Rich: कम बजट में अमीर और क्लासी दिखने के लिए आपको अपने स्टाइलिंग में बदलाव करने की जरूरत होती है। आर्थिक तंगी के चलते अगर आप अपने लिए महंगी चीजें नहीं खरीद सकते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखकर भी आप अमीर और ग्लैमरस दिख सकते हैं। खूबसूरत या क्लासी दिखने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होता है। बस जरूरत होती है अपने लिए सही चीजें लेनें और स्टाइलिंग पर ध्यान देने की। आइए जानें इसके बारे में।
सबसे पहले बॉडी टाइप समझें
अमीर दिखने के लिए कैसे कपड़े पहनें? इसका जवाब पाने से पहले आपको ये पता होना चाहिए कि आपका बॉडी टाइप क्या है। शरीर की बनावट के हिसाब से कपड़े चुनने पर आप क्लासी दिखेंगे। इसलिए आपको बॉडी की लंबाई, अनुपात जैसी बेसिक चीजों के बारे में पता होना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने लिए सही तरीके से कपड़े चुन पाएंगे।
फिटिंग के कपड़े पहनें
अक्सर लूज कपड़ों का फैशन आता रहता है। लेकिन क्लासी और रिच लगने के लिए आपको फिटिंग के कपड़े पहनने की कोशिश करनी चाहिए। अच्छी तरहसे सिले हुए फिटिंग के कपड़े आपको अच्छी फिनिशिंग देंगे।
उच्च गुणवत्ता वाले कपड़ों को चुनें
सिल्क, लिनेन और कॉटन जैसे उच्च-गुणवत्ता वाले कपड़े लंबे समय तक चलते हैं। साथ ही आपको शानदार हाई-प्रोफाइल लुक देते हैं। ऐसे कपड़े खरीदें जिनमें आसानी से झुर्रियां नहीं पड़ें। संथेटिक और पॉलिएस्टर कपड़ों से बचें, क्योंकि ये आपको निश्चित रूप से सस्ते लगेंगे।
झुरीदार और दागदार कपड़े न पहनें
झुर्रीदार या दागदार कपड़े हमेशा आपके लुक पर बुरा असर डालते हैं। साफ और इस्त्री किए हुए कपड़े दिखने में हमेशा अच्छे लगते हैं। लड़के हो या लड़कियां हमेशा इस बात का खास ख्याल रखें। अगर आप प्लेन शर्ट भी प्रेस करके पहनेंगे तो वो ज्यादा अच्छी लगेगी। बजाए सिकुड़ी हुई शर्ट के।
बहुत ज्यादा चटकीले रंग के कपड़े न पहनें
अमीर दिखने के लिएआपको ट्रल और हल्के पेस्टल शेड्स पहनने चाहिए। यह आपको खूबसूरत दिखाते हैं। यह मुख्य रूप से आपकी त्वचा के रंग पर निर्भर करता है। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: अप्सरा जैसी आएंगी नजर जब पहनेंगी ये ट्रेंडी लाल रंग की साड़ियां, बिना Gemini Saree Prompt के दिखेंगी बला की खूबसूरत
