सोशल मीडिया पर करीब-करीब हर कोई रिलेशनशिप के बारे में ज्ञान बांटता फिरता है। कुछ लोग हेल्दी रिलेशनशिप के लिए न जाने क्या-क्या सलाह देते भी हैं और कई लोग तो बिना सोचे समझे इसको फॉलो भी करने लगते हैं। ऐसे में कई लोग यह  भी जानने की कोशिश करते हैं कि उनका रिलेशनशिप किस तरह का है। क्या वह जिस रिलेशनशिप में रह रहे हैं वह हेल्दी रिलेशनशिप है या नहीं।

अगर आप भी इन सभी सवालों के जवाब की तलाश में हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आए हैं, जिससे आप आसानी से हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) की पहचान कर सकते हैं।

हेल्दी रिलेशनशिप की पहचान

हेल्दी रिलेशनशिप की पहचान आप कई तरीकों से कर सकते हैं।  

  • अगर आप जिस रिलेशन में रह रहे हैं उसमें दोनों लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं तो यह रिलेशन हेल्दी है।
  • अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ खुले मन से संवाद कर पर रहे हैं और बिना डर और झिझक के किसी भी बात पर चर्चा कर ले रहे हैं तो यह रिलेशन काफी बेहतर होता है।
  • किसी भी रिश्ते के लिए आपसी विश्वास काफी अहम होता है। कहा जाता है कि कोई भी रिश्ता विश्वास की ही नींव पर टिका रहता है। ऐसे में हेल्दी रिलेशन में दोनों लोग एक दूसरे पर विश्वास करते हैं।
  • रिश्ता वही मजबूत होता है, जब दो लोग एक दूसरे को टाइम देते हैं। क्वालिटी टाइम बिताना हेल्दी रिलेशनशिप की निशानी होती है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं तो आपका रिलेशन हेल्दी है।
  • किसी भी रिलेशन में पार्टनर एक दूसरे को समझता है और मुश्किल समय में एक दूसरे को सपोर्ट करता है।

बेहतर रिलेशन के लिए क्या करें?

बेहतर रिलेशन के लिए आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें। आप उनको प्यार जताने के लिए छोटे-छोटे जेस्चर के साथ प्यार जताएं। आप उन्हें थैंक्यू या फिर आई लव यू बोल सकते हैं। आप गुस्से पर नियंत्रण बनाए रखें। आप एक दूसरे के साथ समय भी बिता सकते हैं और कहीं घूमने भी जा सकते हैं। क्वालिटी टाइम से रिश्ते मजबूत होते हैं।