Easy tips for fluffy soft rotis every time: गरमा-गरम मुलायम फूली-फूली रोटियां खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। कुछ लोगों की रोटियां गर्म-गर्म तो खाने में सही लगती हैं लेकिन कुछ समय रखने के बाद ये सख्त हो जाती हैं। वहीं कुछ लोगों की शिकायत होती है उनकी चपती फूलती नहीं हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनसे आपकी रोटियां लंबे समय तक फ्रेश, मुलायम रहेंगी। साथ ही फूली-फूली बनेंगी।
फूली-फूली रोटियां बनाने से लेकर चपातियों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आटा सही तरीके से गूंथें
मुलायम चपातियां बनाने के लिए सबसे पहले मुलायम आटा गूंथें। आटे गूंथते समय उसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी या थोड़ा सा दूध मिलाएं। रोटी के लिए आटा हमेशा चिकना होना चाहिए। सख्त आटे की रोटियां अच्छी नहीं बनती हैं।
रोटी बनाने से पहले आटे को थोड़ा सा रेस्ट दें
आटे को गूंथने के बाद तुरंत रोटी न बनाएं। हमेशा आटा लगाने के बाद उसे एक नम कपड़े से ढककर कम से कम 20 मिनट के लिए रख दें। आटे को रेस्ट देने से ग्लूटेन कम हो जाता है, जिससे चपातियां ज्यादा सॉफ्ट बनती हैं। साथ ही बेलने में आसान हो जाती हैं। ऐसा करने से नरम और फूली हुई चपातियां बनती हैं। साथ ही तवे पर अच्छी तरह से पकती हैं।
धीरे-घीरे और समान रूप से बेलें
रोटी बनाते समय उसे जब भी बेलें तो ज्याद जोर से न दबाएं। हल्के, एक समान स्ट्रोक से चपातियां बनाएं। ऐसा करने से रोटियां अच्छी तरह फूलती हैं। साथ ही समान रूप से पकती हैं और अंदर से नरम रहती हैं।
सही तापमान पर पकाएं
रोटी बनाते समय तवे को मध्यम-तेज आंच पर गरम करें। ज्यादा गर्म तवे होने से रोटी जल्दी बन जाती हैं। ऐसी रोटियां ठंडा होने पर सख्त हो जाती हैं। वहीं समान रूप से पकने पर, भाप अंदर ही रह जाती है, जिससे वह नरम रहती है।
थोड़ा सा तेल या घी डालें
आटा लगाते समय उसमें एक चम्मच तेल या घी डालें। ऐसा करने से नमी बरकरार रहती है। साथ ही चपातियां लंबे समय तक मुलायम रहती हैं। इसके अलावा रोटी बनाने के बाद उसमें हल्का सा घी लगाएं। ऐसा करने से रोटियां लंबे समय तक फ्रेश रहती हैं।
तुरंत एक एयरटाइट कंटेनर में रखें
रोटियों को बनाने के तुरंत बाद चपाती को एक साफ कपड़े में लपेटकर एक एयरटाइट कंटेनर में रख दें। ऐसा करने से भाप अंदर ही रह जाती है। ऐसी रोटियां सख्त नहीं होती। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: खाली पेट दूध पीना कितना सही? आयुर्वेद के अनुसार शरीर पर पड़ता है ऐसा असर