त्योहार का सीजन चल रहा है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है, इसके बाद 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा और फिर 26 अगस्त को जन्माष्टमी है। ऐसे में इन तमाम अवसर पर खासकर महिलाएं खूब सजती सवरती हैं। स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी इन तीनों ही मौकों पर ज्यादातर महिलाएं एथनिक वियर पहनती हैं और एथनिक वियर पर भी महिलाएं बन बनाकर बालों में गजरा लगाना पसंद करती हैं।

अगर आप भी ऐसा ही कुछ करने का सोच रही हैं लेकिन त्योहार वाले दिन बाजार जाकर गजरा नहीं खरीद सकती हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। त्योहार के समय बाजार में भीड़ ज्यादा रहती है। इस भीड़ से बचने के लिए आप पहले ही गजरा लाकर रख सकती हैं। यहां हम आपको बिना फ्रिज के भी गजरे को लंबे समय तक फ्रैश रखने के कुछ बेहद आसान हैक्स बता रहे हैं। इन हैक्स की मदद से आप गजरे को स्टोर कर सकती हैं और फिर त्योहार वाले दिन उसे स्टाइल कर सकती हैं।

बिना फ्रिज के कैसे स्टोर करें गजरा

ट्रिक नंबर 1- पेपर क्लोथ

  • इसके लिए गजरे के हिसाब से एक मीडियम साइज का पेपर क्लोथ लें। अगर आपको पेपर क्लोथ नहीं मिलता है, तो इसकी जगह आप साफ कॉटन का कपड़ा ले सकती हैं।
  • इसे ठंडे पानी में भिगो लें। इसके बाद कपड़े को अच्छी तरह निचोड़ें और इसमें गजरे को रैप कर लें।
  • अब, गीले कपड़े में रैप गजरे को किसी प्लास्टिक के कंटेनर में रखें और कंटेनर के ढक्कन को अच्छी तरह टाइट बंद कर दें।
  • इस तरीके को अपनाकर आप 2 से 3 दिन तक गजरे को फ्रैश रख सकती हैं। बेहतर नतीजों के लिए आप 2 से 3 बार कपड़े को फिर पानी में भिगो सकती हैं।

ट्रिक नंबर 2- जूट

  • जूट का एक छोटा टुकड़ा लेकर इसे गीला कर लें। इसमें गजरे को रैप करें और किसी ठंडी जगह पर रख दें।
  • आप बीच-बीच में इसपर पानी स्प्रे कर सकती हैं।
  • ये तरीका अपनाने पर भी गजरा मुरझाता नहीं है और लंबे टाइम तक फ्रैश रहता है।

वहीं, अगर आपके पास फ्रिज है, तो आप गजरे को केवल किसी गीले कपड़े में रैप कर इसे सीधे फ्रिज में भी रख सकती हैं। इससे भी गजरा फ्रैश रहेगा और आप त्योहार के मौके पर इसे स्टाइल कर पाएंगी।