फूल भला किसे पसंद नहीं होते हैं। यही वजह है कि अधिकतर लोग अपने घरों में फ्लावर पॉट में खूबसूरत फूलों को सजाना पसंद करते हैं। इससे ना केवल घर की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि इनकी खुशबू घर को महकाकर रखती है, साथ ही एक पॉजीटिव वातावरण बना रहता है।

हालांकि, इसके साथ एक परेशानी ये होती है कि फ्लावर पॉट के अंदर फूल जल्दी मुरझा जाते हैं। ऐसे में रोज-रोज इन्हें बदलना बेहद मुश्किल काम लगने लगता है। अगर आप भी अक्सर इस तरह की समस्या से परेशान रहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बेहद मददगार हो सकता है।

दरअसल, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर शशांक अलशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर किया है। इस वीडियो में शशांक ने कुछ ऐसे कमाल के तरीके बताए हैं, जिन्हें अपनाकर फ्लावर पॉट के अंदर फूलों को लंबे समय तक फ्रेश रखा जाता है। यहां हम आपको इन्हीं टिप्स के बारे में बता रहे हैं।

फूलों को लंबे समय तक फ्रेश कैसे रखें?

टिप नंबर 1

शशांक सबसे पहले फूलों की स्टेम को 45 ड्रिगी पर काटने की सलाह देते हैं। यानी किसी कैंची की मदद से फूलों की स्टेम को हल्का टेढा काट लें। ऐसा करने पर फूलों तक अधिक मात्रा में पानी पहुंचता है और वे लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं।

टिप नंबर 2

दूसरी टिप में कंटेंट क्रिएटर फ्लावर पॉट के पानी में थोड़ी मात्रा में शुगर वाटर मिलाने की सलाह देते हैं। शशांक अलशी बताते हैं कि इस तरीके को अपनाकर भी फूलों को लंबे समय तक फ्रेश रखा जा सकता है।

टिप नंबर 3

इन सब से अलग शशांक अलशी फ्लावर पॉट के पानी में थोड़ी में ब्लीच मिलाने की सलाह देते हैं। दरअसल, ब्लीच मिलाने से पानी में बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं, ऐसे में भी इस पानी के अंदर फूल कई दिनों तक फ्रेश रहते हैं।

आप भी फूलों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए इन तीन आसान ट्रिक्स को अपनाकर देख सकते हैं।