बारिश के मौसम में हरी सब्जियों को लंबे समय तक स्टोर करना काफी मुश्किल हो जाता है। खासकर धनिया को स्टोर करने में काफी परेशानी होती है। अगर सही से स्टोर न किया जाए तो यह एक से दो दिन में खराब होने लगती है। दरअसल, इस आर्टिकल में हम आपको धनिया को सही तरीके से स्टोर करने के बारे में बताएंगे, जिसे फॉलो कर आप आसानी से इसे लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं।
पानी से न धोएं
भारतीय रसोई में धनिया का उपयोग हर रोज किया जाता है। इससे स्वाद, खुशबू के साथ-साथ खाने का पोषण भी बढ़ जाता है। हालांकि, कई लोग इसे स्टोर करने से पहले पानी से धो देते हैं। धनिया में नमी के कारण यह जल्दी खराब होने लगती है। आप धोने की बजाय इसकी डंडी से पीली या खराब पत्तियां निकाल दें और इसे किसी सूखे कपड़े या फिर पेपर पर फैलाकर नमी हटा लें।
पेपर या टिश्यू पेपर में लपेटकर रखें
धनिया को स्टोर करने का सबसे आसान तरीका है इसे पेपर या टिश्यू पेपर में लपेटकर रखना। इसे आप सबसे पहले पेपर या टिश्यू पेपर में रोल कर लें। अब आप इसे किसी एयरटाइट कंटेनर या जिप लॉक बैग में डाल दें। इसके बाद आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं।
सफेद बालों को जड़ से काला करती है ये एक चीज! सरसों तेल में मिलाकर इस तरह करें इस्तेमाल
पानी में इस तरह करें स्टोर
धनिया को ताजा बनाए रखने के लिए आप इसे पानी में भी स्टोर कर सकते हैं। इससे भी ताजगी काफी लंबे समय तक बनी रहती है। इसके लिए सबसे पहले एक गिलास में पानी डालें। अब आप धनिया की डंडियों को इस पानी में डालें। फिर इसके ऊपर प्लास्टिक बैग डालकर फ्रिज में रख दें। इस तरह धनिया कई दिनों तक ताजा बना रहता है।
रक्षाबंधन पर साड़ी के साथ मैच करें ये स्टाइलिश चूड़ियां, ट्रेडिशनल लुक के लिए जरूर करें ट्राई