Nautapa 2025 heatwave safety tips: 25 मई से 2 जून तक भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। 9 दिन सूरज आग उगलेगा। धरती तपेगी। लू के थपेड़े तन झुलसाएंगे। हीट वेव का प्रकोप रहेगा। क्योंकि 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है। नौतपा मतलब साल के सबसे नौ गर्म दिन। ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। Heatwave से बचने और शरीर को ठंडा रखने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में थोड़े बदलाव की जरूरत है। सिर्फ पानी पीना से काम नहीं चलेगा। खाने-पीने से लेकर पहनने-ओढ़ने तक में आपको बदलाव करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।

सुबह उठते ही पीएं पानी

नौतपा में सुबह उठते ही पानी पीएं। क्योंकि पानी चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है। इसे पीने से न केवल सेहत सही रहती है बल्कि दिमाग भी ठंडा रहता है। अच्‍छा होगा कि आप मिट्टी के घड़े में रखा हुआ पानी पिएं।

सुबह-सुबह बेल का शरबत

नौतपा के नौ दिन सुबह-सुबह आप बेल का शरबत पीएं। यह तासीर में ठंडा होता है। इसे पीने से शरीर ठंड़ा रहता है। इसके साथ ही बॉडी हाइड्रेट रहती है। शरीर दिनभर एनर्जेटिक महसूस करता है।

मेडिटेशन से दूर रहेगा अवसाद

गर्मी के दिनों में अक्सर लोग चिड़चिड़े हो जाते हैं। ऐसे में मन को शांत रखने के लिए आपको सुबह-सुबह मेडिटेशन करना चाहिए। इससे अवसाद भी दूर होता है।

पौधों को देखने से मिलेगी शांति

सुबह उठने के बाद हरे-भरे पौधों को देखें। ऐसा करने से आपको बहुत शांती मिलेगी। इसके साथ ही मन में सकारात्‍मक विचार आएंगे। कमरे की उत्तर दिशा में कुछ पौधे लगाएं। सुबह उठते ही उन्हें देखें।

सत्तू को डाइट में करें शामिल

नौतपा में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए सुबह चने या जौ का सत्तू डाइट में शामिल करें। इससे आपको प्रोटीन और फाइबर मिलेगा। जौ और चना दोनों ही शरीर को ठंड़ा रखने में मदद करेंगे।