एग्जाम्स आ रहे हैं और मां बाप की चिंता बच्चों की पढ़ाई के प्रति बढ़ गई है। माता पिता इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनके बच्चों को पढ़ाई में स्मार्ट कैसे बनाया जाए। ऐसी स्थिति में आप अपने बच्चों तो समझना होगा कि वो किन विषयों में कमजोर हैं और किन विषयों पर उन्हें काम करने की जरूरत है। साथ ही बच्चों की बेसिक परेशानियों को भी समझने की जरूरत है कि आखिरकार उन्हें कौन सी चीज, क्यों नहीं समझ आ रही है। ऐसी स्थिति में आपके लिए ये 3 टिप्स बेहद कारगर तरीके से काम कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
अगर बच्चा पढ़ाई में कमजोर हो तो क्या करें-How to improve child in studies
Maths को ट्रिक्स और गानों में समझाएं
बच्चों को पढ़ाने के लिए आप मैथ्य के कुछ ट्रिक्स को खुद समझकर उन्हें गानों के जरिए या किसी मजाक या कविता के जरिए जोड़कर समझा सकते हैं। आप उन्हें कई फॉर्मूले ऐसे ही रटा सकते हैं। अगर इसे आपके बच्चे समझ जाएंगे तो उन्हें ये चीजें आसानी से याद हो जाएंगी और फिर वो इसे कभी नहीं भूलेंगे। आप टेबल्स भी बच्च़ों को ऐसे ही समझा सकते हैं और इससे बच्चों को चीजें लंबे समय तक याद रहेंगी।
History कहानी के रूप में पढ़ाएं
किसी भी बच्चे को इतिहास कई बार मुश्किल लगता है और वो अक्सर चीजें भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में आप अपने बच्चों को इतिहास पढ़ाने के लिए कहानियों की मदद ले सकते हैं। आप उन्हें इतिहास रात में सोते-सोते कहानी के रूप में सुनाकर समझा सकते हैं। इसी तरह आपकी कोशिश से बच्चा इस विषय को अच्छी तरह से समझकर पढ़ सकता है।
Science खाने और घर की चीजों के जरिए समझाएं
अगर आपका बच्चा साइंस में कमजोर है तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने बच्चे को खाने और किचन में रखी तमाम चीजों के जरिए साइंस समझाने की कोशिश करें। दूसरा, आप ये कर सकते हैं कि आप घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक्स से उन्हें फिजिक्स समझा सकते हैं। इस प्रकार से आप अपने बच्चे को पढ़ने में पूरी तरह से स्मार्ट बना सकते हैं। अब जानते हैं Board Exam में बच्चों को तैयार कैसे करें ताकि उनका दिमाग कैलकुलेटर की तरह तेज कैसे दौड़े।