Meethe kharbuje ko kaise pehchane: गर्मियों के मौसम में तरबूज-खरबूज की जमकर बिक्री होती है। ये फल न केवल खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। खरबूज गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है। लेकिन कई बार खरबूज खरीदते समय लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सा फल खरीदें या किस तरह का खरबूज खाने में मीठा और रसीला निकलेगा? आपकी इस परेशानी का हल हम लेकर आए हैं। मास्टर शेफ पकंज भदौरिया ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने कुछ ऐसे टिप्स शेयर किए जिसकी मदद से आप मिनटों में ही खरबूज खरीदने से पहले उसकी मीठे होने की पहचान कर पाएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।

खुशबू से करें पहचान

शेफ पकंज ने बताया कि खरबूजा मीठा है या नहीं इसे पहचाने के लिए खरबूज की स्टेम की तरफ से सूंघकर देखें। अगर इसमें से मीठी खुशबू आ रही है तो वो मीठा होगा।

खरबूजे को दबा कर देखें

बाजार से खरबूज खरीदते समय उसे दबा कर देखें। अगर ये आसानी से दब रहा है तो यह मीठा होगा। अगर बहुत टाइट है तो यह रसीला नहीं निकलेगा। अगर या ज्यादा ही दब रहा है तो ये खराब निकल सकता है।

खरबूजे के ऊपर की जाली को देखें

खरबूज को देखें कि इसके ऊपर अगर जाली जैसी धारियां हैं तो यह फल पका होगा। बहुत ज्यादा चिकना फल अक्सर अंदर से पका नहीं निकलता है।

रंग देखकर करें पहचान

खरबूज लेने से पहले उसका रंग देखकर भी उसके मीठे होने की पहचान कर सकते हैं। अगर खरबूज दिखने में हरा है इसे खरीदने से बचें। लेकिन यह दिखने में पीला है तो मीठा होगा।