How to choose mango: गर्मियां यानी आम का मौसम। इस मौसम में आप हर प्रकार के आम खा सकते हैं। इसके अलावा इनसे बनी तरह-तरह की चीजों का भी आप स्वाद ले सकते हैं। पर अक्सर आम खरीदते समय हमसे कुछ गलतियां हो जाती हैं जिसकी वजह से इसका स्वाद बिगड़ जाता है। ये जानकारी के अभाव में होता है। दरअसल, जब हम कैमिकल्स से पके आम को खरीदकर ले आते हैं तो इसे खाने पर पेट के साथ स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सेहत के लिए इस तरह का आम खाना फायदेमंद नहीं है। पर सवाल ये है कि नेचुरली पके आमों का चुनाव कैसे करें। तो, जानते हैं बिना काटे, बिना चखें कैसे खरीदें नेचुरली पके आम।
बिना काटे, बिना चखे कैसे खरीदें नेचुरली पके आम-How to identify naturally ripened mango
सबसे पहले आम के रंग को देखें
बिना काटे और बिना चखे आप सिर्फ आम के रंग को देखकर भी समझ सकते हैं कि ये किस तरह से पकाया गया है। दरअसल, नेचुरली पके आमों का रंग पूरी तरह से पीला होता है। जबकि कैमिकल्स से पके हुए आम में कभी भी पूरा पीलापन नहीं आ पाता। क्योंकि इसे समय से पहले पकाने की कोशिश की गई होती है तो इसमें हरापन नजर आ ही जाता है। तो, अगर कोई आम पूरी तरह से पीला है तो मतलब है कि ये नेचुरली पकाया गया है।
आम खट्टा है या मीठा कैसे पता करें
आम में एथिलीन होता है जिसकी वजह से पकने पर इसकी मीठी सी महक आती है। ये महक तभी आती है जब ये नेचुरल तरीके से पका हुआ होता है। कैमिकल्स से पके आमों से कैमिकल्स की खुशबू आती है और ये आपको समझ में आ जाएगा। इसके लिए इसके डंठल के पास से सूंघकर देखें जहां से इसकी तीखी गंध आती है। यहीं से आपको समझ में आ सकता है कि ये पका हुआ या है या नहीं।
आम को छूकर देखें
आम को छूकर आप आसानी से पता कर सकते हैं कि ये नेचुरली पका है या नहीं। नेचुरली पके हुए आम को छूने पर ये पल्पी सा लगेगा यानी गूदेदार। पर ये बहुत ज्यादा सॉफ्ट नहीं होना चाहिए और न ही हार्ड। क्योंकि अगर ये ऐसा है तो इसे कैमिकली पकाने की कोशिश की गई है। तो, इन बातों का ध्यान रखते हुए आप बिना काटे, बिना चखे नेचुरली पके आमों का चुनाव कर सकते हैं।