How To Identify Fresh Strawberries: स्ट्रॉबेरी एक स्वादिष्ट फल है, जिसको कोई भी खा सकता है। विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स होने के नाते इसको खाने से शरीर को काफी फायदा होता है। स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है, जो पूरी दुनिया में काफी पसंद भी किया जाता है। वहीं, कई लोग होते हैं, जो मार्केट से स्ट्रॉबेरी खरीदते समय इसको लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि कहीं वह नकली स्ट्रॉबेरी तो नहीं खरीद रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आप ताजा और असली स्ट्रॉबेरी की पहचान कैसे कर सकते हैं।

रंग से करें स्ट्रॉबेरी की पहचान

असली और ताजा स्ट्रॉबेरी की पहचान आप इसके रंगों से भी कर सकते हैं। असली और ताजी स्ट्रॉबेरी गहरे लाल रंग की होती है। अगर स्ट्रॉबेरी खरीदते समय आपको इस पर  हरे या सफेद धब्बे दिखे तो आप इसको नहीं खरीदें। यह कच्ची हो सकती है। मीठी स्ट्रॉबेरी अधिक चमकदार होने के साथ-साथ गहरे लाल रंग की होती है।  

गंध से करें ताजी  स्ट्रॉबेरी की पहचान

आप ताजी स्ट्रॉबेरी की पहचान गंध से भी कर सकते हैं। ताजी स्ट्रॉबेरी में मीठी गंध होती है। अगर इसमें किसी भी तरह का गंध नहीं आए या फिर किसी बनावटी गंध आए तो समझ जाइए की यह असली नहीं है। ताजी स्ट्रॉबेरी को दबाने से थोड़ा सख्त और स्पंजी फील होता है। वहीं, अगर इसको दबाने पर पानी जैसा लगे तो यह खराब हो गया है। इसको नहीं खरीदना चाहिए।

स्ट्रॉबेरी को कैसे स्टोर करें?

स्ट्रॉबेरी को रखने के लिए फ्रिज सबसे बेहतर जगह है। ताजा स्ट्रॉबेरी जल्दी खराब हो जाती है। ऐसे में इसको  खरीदने के तुरंत बाद फ्रिज में रखें, जिससे यह जल्दी खराब नहीं होती है।

स्ट्रॉबेरी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं?

स्ट्रॉबेरी खाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसमें  विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। इसको खाने से त्वचा पर निखार आती है। वहीं, स्ट्रॉबेरी वजन को भी नियंत्रित करता है। यह पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है।

Happy New Year 2025 Resolution: हेल्थ से लेकर करियर तक… बड़े काम के हैं ये न्यू ईयर रेजलूशन