How To Grow Pomegranate In Pots At Home: स्थ्य रहने के लिए अनार (Pomegranate) खाना काफी बेहतर माना जाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, पोटैशियम और आयरन सहित कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ त्वचा को भी चमकदार बनाता है। क्या आपको पता है कि लाल रंग और छोटे-छोटे रसदार दानों के लिए प्रसिद्ध अनार को आप अपने घर पर भी गमले में भी उगा सकते हैं।

बड़े गमले का करें चयन

अनार लगाने के लिए आप सबसे पहले बड़े गमले का चयन करें। आप गमले को 12 से 15 इंच गहरा वाला ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि गमले में पानी निकासी के लिए एक छेद हो। अब आप इसको उपजाऊ मिट्टी से भर लें। आप इसमें जैविक खाद को भी मिला सकते हैं। अब आप इसमें बीज या फिर सीधे पौधे को लगा सकते हैं। अगर आप बीज लगा रहे हैं तो इसको मिट्टी में आधे इंच तक दबाएं और अब हल्का पानी दें।

अनार को कितनी बार पानी देना चाहिए?

सर्दी के मौसम में वैसे तो कई ऐसे पौधे होते हैं, जिन्हें पानी की बहुत कम जरूरत होती है। हालांकि, आनार उन पौधों में शामिल है, जिसको ठंड में भी पानी की जरूरत पड़ती है। अनार में पानी को डालते समय इसकी मिट्टी की जांच करें। अगर मिट्टी अधिक गिला हो तो इसमें पानी नहीं डालें। वहीं, सर्दी के मौसम में भी अनार को धूप की जरूरत होती है। आप करीब छह से आठ घंटे तक इसको धूप में भी रख सकते हैं।

कितने दिन में आता है अनार का फल?

अनार का पेड़ लगाने के बाद आपको धैर्य रखने की जरूर होती है। इसके पेड़ पर पौधे आने में करीब दो से तीन साल तक का समय लग सकता है। ऐसे में इस पौधे को देखरेख करना जरूर होता है। अगर इस पर फूल आने लगे तो इस पर कीटनाशक का झिड़काव जरूर करें।