Money Plant Growing Tips: मनी प्लांट लगाना किसे नहीं पसंद। लोग इसे अपने ड्राइंग रूम, ऑफिस, घर के दरवाजों और खिड़कियों के आस-पास लगाते हैं। इससे इन इलाकों की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसके अलावा ये एक ऐसा इनडोर प्लांट है जो कि घर की हवा को साफ करते हुए कमरे में पॉजिटिविटी बढ़ता है। पर कई बार मनी प्लांट की वैसे ग्रोथ नहीं हो पाती जैसा हम चाहते हैं। ऐसी स्थिति में इन विटामिन का इस्तेमाल करना मनी प्लांट की ग्रोथ बढ़ाने में तेजी से मदद कर सकता है। क्यों और कैसे, आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

मनी प्वांट के लिए विटामिन ई-Vitamin E capsule for money plant

विटामिन ई में α-टोकोफ़ेरॉल (α-tocopherol) होता है जो कि पौधों के विकास के लिए कारगर तरीके से काम करता है। ये कई पर्यावरणीय तनावों को कम करता है और फिर पौधों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन ई पौधों की वृद्धि, फोटोप्रोटेक्शन, फूल खिलने और दीर्घायु बनाने के तमाम प्रोसेस में मदद करता है।

मनी प्लांट के लिए विटामिन सी कैप्सूल-Vitamin C capsule for money plant

विटामिन सी पौधे की वृद्धि के लिए बेहद जरूरी तत्व नहीं है पर जब आप इसे पौधों में डालते हैं तो ये एक सुपरफूड की तरह काम करते हैं और पौधों की ग्रोथ बढ़ाते हैं। इसके अलावा ये पौधों की एजिंग प्रोसेस को कम कर देते हैं जिससे वो जल्दी खराब नहीं होते। साथ ही पत्तों की रंगत बेहतर होती है।

कैसे इस्तेमाल करें विटामिन सी और विटामिन ई कैप्सूल-How to use Vitamin C and E for Money Plant

विटामिन सी और विटामिन ई कैप्सूल दोनों को डालने का सबसे सही तरीका ये है कि आप पहले मनी प्लांट का पानी बदलकर इसके पीले पत्तों को निकाल लें। इसके बाद आपको करना ये है कि इसमें आरो का फिल्टर किया हुआ पानी भरें और इसी पानी में विटामिन ई और विटामिन सी कैप्सूल खोलेकर डाल लें। हर एक महीने बाद ये काम करें आपको अपने पौधे में खुद ही फर्क नजर आएगा। तो अगर आपने भी मनी प्लांट लगाया तो इन उपाय को जरूर आजमाकर देखें।