सर्दियों में लोग खूब साग खाते हैं इसलिए बहुत से लोग साग गमले में भी उगाते हैं। दरअसल, इस मौसम में ये साग तेजी से उग जाते हैं और इन्हें उगाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होती है। आप कम से कम मेहनत में इन दोनों ही साग को उगा सकते हैं। इसलिए आज हम जानेंगे कि गमले में मेथी कैसे उगाएं। साथ ही जानेंगे कि गमले में सरसों का साग कैसे उगाएं। इसके लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना है और कौन से टिप्स फॉलो करने हैं। साथ ही हम जानेंगे इन पौधों में कौन सी खाद डालें और इनकी कटाई के दौरान किन बातों का ख्याल रखें।

गमले में मेथी का साग कैसे उगाएं-How to grow methi at home

गमले में मेथी का साग उगाने के लिए आपको करना ये है कि
-पहले चौड़ा और लंबा गमला लें।
-फिर इसमें मिट्टी, रेत, कोकोपीट और गोबर मिलाकर गमले को रोपाई के लिए तैयार करें।
-फिर आपको करना ये है कि मेथी के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसकी बुआई करें। जब आप मेथी को भिगोएंगे तो खराब बीज पानी के ऊपर आ जाएंगे और फिर आप इन्हें आराम से अलग करके लगा सकते हैं।
-इसके बाद आपको इन बीजों को गमले में लगाना है। आप बिना भिगोए भी बीज लगा सकते हैं।
-अब आपको करना ये है कि हफ्ते में 2 बार गमले पर पानी का छिड़काव करते रहें।
-हफ्ता या 15 दिन में बीज अंकुरित होकर बढ़ने लगेंगे।
-फिर हल्की हल्की नमी मिट्टी में बनाएं रखें, गमले को धूप में रखें।
-साग तेजी से बढ़ता जाएगा।

गमले में सरसों का साग कैसे उगाएं-How to grow sarson ka saag at home

गमले में आप सरसों का साग आसानी से उगा सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि
-पहले तो हल्की मिट्टी तैयार करें।
-इसमें सरसों का बीज डालें।
-हल्का-हल्का पानी डालें।
-हफ्ता या 15 दिन में बीज अंकुरित होकर बढ़ने लगेंगे।
-फिर हल्की हल्की नमी मिट्टी में बनाएं रखें, गमले को धूप में रखें और फिर सरसों का साग बढ़ता जाएगा।

साग की कटाई के दौरान ध्यान रखें ये बातें

साग की जब आप कटाई कर रहे हों तो आपको इन 2 बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। जैसे कि सबसे पहले तो जड़ से साग न निकालें। ऊपर से पत्तियां काट लें और फिर इसमें पानी डालते रहें। साग की ग्रोथ फिर से बढ़ आएगी। इसी तरह आप आसानी से गमले में धनिया भी लगा सकते हैं जिसके बारे में आप यहां विस्तार से पढ़ सकते हैं।