How To Grow kiwi Plant at home: कीवी को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। टाइफाइड हो या डेंगू कई बीमारियों में कीवी के खाने से लाभ मिलता है। यह हमारे शरीर के इम्युनिटी को तेजी से बढ़ने का भी काम करता है। कीवी के फल में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।
कीवी के पेड़ को घर पर ही करें तैयार
कीवी का फल मार्केट में इतने महंगे होते हैं कि इसको हर कोई अपने डाइट में शामिल नहीं कर पता है। ऐसे में इसके पेड़ को आप अपने घर पर ही तैयार कर सकते हैं। आप अपने घर में ही इसको एक गमले में भी उगा सकते हैं। इस लेख में हम बताएंगे कि आप आसानी से किस तरह कीवी को अपने घर पर ही तैयार कर सकते हैं।
गमले में कीवी का पौधा कैसे लगाएं?
आप भी अगर अपने घर पर कीवी का पौधा लगाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक 15 से 20 इंच-डायमीटर वाला गमले को मार्केट से खरीद लें। अब इसमें आप इसमें कुछ अतिरिक्त छेद कर लें। आप कीवी के बीज से भी पौधे को उगा सकते हैं। हालांकि, आप किसी नर्सरी से इसके पौधे को खरीद कर लगाएं तो ये बेहतर होगा।
कीवी के पौधे के कितनी देर धूप में रखें?
नर्सरी से पौधे को लाने के बाद आप अब गमले में मिट्टी को भर लें। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें की मिट्टी उपजाऊ हो। अब आप इसमें खाद डालें और मिलाएं। आप खाद के लिए गोबर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अंत में पौधे को लगा दें। पौधा लगाने के बाद उसमें पानी डाल दें। आप सुबह और शाम पानी डालना बिल्कुल न भूलें। इसको हर रोज करीब छह से आठ घंटा धूप में भी रखें। अगर सब कुछ सही रहा तो यह पौधा करीब दो से तीन साल में फल देने लगेगा।
