How to get rid of pigeons: बालकनी घर का वो हिस्सा होती है, जहां लोग सुकून से शाम की चाय पीना पसंद करते हैं। अक्सर लोगों को बालकनी को सजाने का बहुत शौक होता है। लेकिन कबूतर जब वहां डेरा जमाना शुरू कर दें तो गंदगी और बदबू की वजह से वहां बैठने का मन नहीं होता है। ऐसे में लोग सोचते है कि कैसे कबूतरों या अन्य किसी पक्षी को बिना हानि पहुंचाए कैसे उन्हें वहां से हटाया जाए?

ऐसा क्या किया जाए कि कबूतर बालकनी में बैठना बंद कर दें? कई लोग कबूतरों से परेशान होकर नेट लगवा देते हैं। वहीं कुछ लोगों को जाल लगाना पसंद नहीं आता है। क्योंकि इससे बालकनी की रौनक कम हो जाती है। ऐसे में यहां हम आपको 3 ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको कबूतर की गुटर-गूं से निजात मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

रोजमेरी

अगर आप चाहते हैं कि आपकी बालकनी साफ रहे है तो आपको रोजमेरी का पौधा लगाना चाहिए। इसकी खुशबू भी तेज और तीखी होती है। इसकी वजह से कबूतर बालकनी में बैठना बंद कर देते हैं।

लैवेंडर

यूं तो लैवेंडर की खुशबू बहुत अच्छी होती है। लेकिन कबूतरों को ये पसंद नहीं आती है। अगर आपकी बालकनी में कबूतरों का डेरा जमा रहता है तो आपको लैवेंडर का पौधा लगाना चाहिए।

लेमनग्रास

इसकी खुशबू से कबूतरों के साथ-साथ मक्खी और मच्छर भी दूर रहते हैं। इसकी महक काफी तेज होती है। इसे बालकनी में लगाने से आप कबूतरों की गुटर-गूं से राहत पा सकते हैं।