अधिकतर लोग छत और बालकनी पर आने वाले कबूतरों से परेशान रहते हैं। दरअसल, कबूतर बालकनी, छत और खिड़कियों पर बैठकर गंदगी फैला देते हैं। इसे साफ करना काफी मुश्किल तो होता ही है, लेकिन इससे कई तरह की बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना रहता है।
वहीं, घर और बालकनी में आने वाले कबूतरों को भगाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों का उपयोग करते हैं। कई लोग तो दवाई का भी उपयोग करते हैं, जो कबूतरों के लिए कई बार जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में आप कुछ खास टिप्स को फॉलो कर कबूतरों के झुंड से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
कबूतरों से कैसे पाएं छुटकारा?
- कबूतरों से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले अपनी बालकनी और छत को साफ रखें। दरअसल, कबूतरों को गंदे और धूलभरे स्थान पसंद आते हैं। ऐसे में छत और बालकनी को नियमित तौर पर साफ करें।
- आप बालकनी में नेट या फिर जाली भी लगा सकते हैं। इससे कबूतर अंदर नहीं आते हैं। आपको मार्केट में कई तरह के एंटी-बर्ड नेट्स आसानी से मिल जाएंगे, जिन्हें आप लगा सकते हैं। इससे कबूतर अंदर नहीं आ सकेंगे।
- आप बालकनी में नींबू या सिरके का स्प्रे भी कर सकते हैं। दरअसल, कबूतरों को इनकी गंध पसंद नहीं होती है। आप कबूतरों को डराने वाले नकली उल्लू या चील के मॉडल भी लगा सकते हैं। इससे भी कबूतर नहीं आते हैं।
- कई बार लोग खाने-पीने की चीजों को छत या फिर बालकनी में रख देते हैं। ऐसे में कबूतर इन्हें खाने के लिए बालकनी में आते हैं। इसलिए आप बालकनी या छत पर दाने या बचे हुए खाने के टुकड़े कभी न छोड़ें।
