Natural Mosquito Repellents: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगता है। मच्छरों के काटने से खुजली, जलन और यहां तक कि कई बार डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां भी होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में मच्छरों से खुद का बचाव बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप भी मच्छरों के काटने से परेशान हैं, तो कुछ आसान उपायों से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ आसान उपाय लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप मच्छरों को दूर भगा सकते हैं।

कपूर और नीम के तेल का दीया

कपूर और नीम के तेल के दीये से आप मच्छरों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। इसे जलाने के लिए दीये में नीम का तेल डालें और इसमें एक कपूर भी डाल लें। अब इसमें रुई की बत्ती लगाकर जला दें। दरअसल, नीम के तेल और कपूर में ऐसे तत्व होते हैं, जिनकी गंध मच्छरों को पसंद नहीं आती। ऐसे में मच्छर घर में आसानी से प्रवेश नहीं करते हैं।

कपूर के घोल को करें स्प्रे

कपूर और पानी का स्प्रे मच्छरों को दूर भगाने के लिए लंबे समय से उपयोग होता आया है। आप भी इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके घोल को बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप पानी में दो कपूर डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे स्प्रे बोतल में डालें और घर के कोनों, बिस्तर के पास, खिड़कियों और दरवाजों पर छिड़कें। यह स्प्रे न सिर्फ मच्छरों को भगाने में कारगर है बल्कि घर में सुगंध भी बनाए रखता है।

बीमारियों का घर बन सकता है नकली शहद, इन स्मार्ट तरीकों से करें असली की पहचान

कपूर और सरसों का तेल

आप कपूर और सरसों के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में थोड़ी-सी रूई लें। अब उसमें कपूर और सरसों का तेल मिलाएं। इस रूई को कमरे के कोने में रख दें। इससे मच्छर कमरे में नहीं आएंगे।

आलू और हल्दी से कैसे बनाएं फेस पैक? इस तरह कुछ ही मिनटों में करें तैयार

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।