How To Get Rid Of Mosquitoes Inside The House: सर्दी हो, गर्मी हो या फिर बारिश ही क्यों न हो। मच्छरों का आतंक हर मौसम में रहता है। मच्छरों के काटने से डेंगू या फिर मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी हो जाती है। इससे कई लोगों की मौत तक हो जाती है। मच्छरों के आतंक को लेकर हर कोई परेशान रहता है। शाम के समय कमरे की खिड़की हल्की सी भी खुलती है तो घर में मच्छरों का अंबार लग जाता है।
अगर आप भी अपने घरों में मच्छरों के आतंक से परेशान हैं तो हम इस लेख में मच्छरों को भगाने के उपाय लेकर आए हैं। जी हां, आप अपने घर की बालकनी या फिर आंगन में कुछ आयुर्वेदिक पौधों को लगाकर अपने घर से मच्छरों को भगा सकते हें। इन पौधों को घरों में लगाने से मच्छर घर में प्रवेश नहीं करते हैं।
मच्छरों को भगाने के लिए ये पौधे हैं बेस्ट
घर की बालकनी में लगाएं तुलसी का पौधा
मच्छरों को भगाने के लिए तुलसी के पौधे को आप अपने घर पर लगा सकते हैं। तुलसी के पत्तों की तेज गंध मच्छर बर्दास्त नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण वह इससे काफी दूर ही रहते हैं। दरअसल, तुलसी एक प्राकृतिक कीटनाशक भी है, जिसके कारण इससे सिर्फ मच्छर ही नहीं अन्य कीट भी इसके आसपास आने से कतराते हैं।
लैवेंडर का पौधा : Lavender Plant
लैवेंडर भी एक औषधीय पौधा है, जिसकी गंध मच्छरों को अन्य तरह की कीटों को अपने से दूर रखती है। इस पौधे के को भी आप आसानी से अपने घर पर उगा सकते हैं। इस पौधे की खुशबू से मच्छर दूर रहते हैं।
नीम का पौधा : Neem Plant
नीम में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। नीम के पत्ते और तेल मच्छरों को दूर भगाने में काफी मदद करते हैं। सबसे पहले आप नीम के पत्ते को सूखा लें अब आप इसमें लौंग और कपूर को मिलाकर जला दें। एक बार जल जाए तो इसके धुएं को कुछ समय तक के लिए पूरे घर में दिखा दें। इससे घर का माहौल खुशनुमा होता है और मच्छरों के साथ-साथ निगेटिव एनर्जी भी दूर रहती है।
पुदीना: Mint
मच्छरों को भगाने में पुदीना काफी कारगर साबित होता है। इसकी गंध मच्छरों को भगाने में मदद करता है। मच्छर इसकी गंध से कोसो दूर रहते हैं। अगर आप अपने घर पर पुदीना लगाते हैं तो उसका उपयोग आप अपने किचन में भी कर सकते हैं।
