light insects in rainy season: बरसात के मौसम की सबसे बड़ी दिक्कत ये कीड़े भी हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं लाइट वाले बरसाती कीड़ों की जो इस मौसम में लाइट ऑन करते ही घर में आ जाते हैं। दरअसल, ये कीड़े खाने में, पानी में और घर में रखी हर चीज पर बैठ सकते हैं और फिर लाइट ऑफ करने के बाद इसने पंख आपको झुंड में नजर आएंगे। इन कीड़ों की वजह से कई बार खाना-पीना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में आप लाइट के इन कीड़ों को भगाने के इन उपायों को आजमा सकते हैं।
लाइट के कीड़े भगाने के उपाय-How to get rid of light insects in rainy season
घर के बाहर लाइटें जलाएं
लाइट के इन कीड़ों को भगाने के लिए पहले बाहरी की लाइटें जलाएं, फिर अंदर की लाइटें। सुनिश्चित करें कि आप इसे 10 से 15 मिनट पहले ही कर लें। ऐसा करने से, उड़ने वाले कीड़े घर के अंदर की बजाय बाहरी रोशनी की ओर आकर्षित होंगे। इस तरह ये घर में नहीं आएंगे और फिर घर के बाहर ही रह जाएंगे।
घर के अंदर अगरबत्ती का प्रयोग करें
घर के अंदर अगरबत्ती का प्रयोग इन कीड़ों को भगाने में मदद कर सकता है। दरअसल, ऐसा करने से धुएं के प्रभाव से ये भाग जाते हैं। आप रोजमेरी जैसी जड़ी-बूटियों से बनी अगरबत्ती चुन सकते हैं। कीड़ों को दूर रखने के अलावा, वे हानिरहित होते हैं और आपके घर में एक सुखद खुशबू छोड़ते हैं।
लहसुन से कीड़ों को दूर भगाएं
लहसुन का घोल बनाकर छिड़काव करने से आप लाइट के कीड़ों को भगा सकते हैं। इस घोल को बनाने के लिए लहसुन के रस और पानी को 1:6 के अनुपात में मिलाएं। अब घर के हर बल्ब पर इसका छिड़काव कर दें। लहसुन के घोल से कीट को दूर रखा जा सकता है क्योंकि ये एंटीबैक्टीरियल होने के साथ इनकी गंध कुछ ऐसी होती है कि कीड़े आस-पास भी नजर आते हैं।
इसके अलावा आप नीम का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इनका छिड़काव कर सकते हैं। दूसरा आप नीम की पत्तियों को जलाकर इसका धुआं भी कर सकते हैं जो कि इन कीड़ों को भगाने में बेहद कारगर है।