How To Get Rid Of Cockroach: घर में कॉकरोच की पूरी फौज से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। हालांकि, लोग इसको अपने घर से निकालने को लेकर कुछ न कुछ उपाय ढूंढते रहते हैं, लेकिन उन्हें कुछ ऑप्शन नहीं दिखता है। ऐसे में अगर आप भी इसको लेकर कुछ उपाय ढूंढ रहे हैं तो आप सही जगह पर हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप घर में आए कॉकरोच की फौज को किस तरह से आसानी से भगा सकते हैं।
घर से कैसे भगाएं कॉकरोच?
आप घर पर आए कॉकरोच को पोछे के पानी में कुछ चीजों को डालकर आसानी से भगा सकते हैं। अगर आपके घर के कोने-कोने में कॉकरोच छिपे रहते हैं तो आप पोछे के पानी में काली मिर्च का पाउडर को डाल सकते हैं। इसके अलावा लौंग का पाउडर या तेल को भी मिक्स कर सकते हैं। काली मिर्च और लौंग की खुशबू कॉकरोच को बिल्कुल ही पसंद नहीं है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से आप आसानी से कॉकरोच को भगा सकते हैं।
बेकिंग सोडा और विनेगर से भगाएं कॉकरोच
आप कॉकरोच को बेकिंग सोडा और विनेगर की मदद से भी भगा सकते हैं। इसके लिए आप पानी में एक चम्मच विनेगर और बेकिंग सोडा को मिलकर अच्छे से पोछा लगाएं। कॉकरोच को भगाने का भी यह काफी बढ़िया तरीका है। आप इसके अलावा पानी में नमक और एक नींबू को भी निचोड़ सकते हैं। आप इससे पोछा लगा सकते हैं यह भी काफी प्रभावी होता है। इससे भी कॉकरोच आसानी से भाग जाएंगे।
तेजपत्ता से भगाएं कॉकरोच
कॉकरोच को तेजपत्ते की मदद से भी भगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप तेजपत्ते को पानी में भिगो लें। अब इसको कॉकरोच के ऊपर छिड़के। तेजपत्ते की पानी को छिड़कने से सरे कॉकरोच भाग जाएंगे।