Turmeric for Allergy: इम्यून सिस्टम के अत्यधिक प्रतिक्रिया की वजह से एलर्जी होती है। जब भी शरीर सफेद रक्त कोशिकाओं को नियमित करने वाले एलर्जीन इम्युनोग्लोब्युलिन ई (आईजीई) का सामना करता है तो इसके परिणामस्वरुप कई तरह की एलर्जी और सूजन हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए हल्दी एक बेहतर विकल्प है। हल्दी एक हर्ब है जिसमें कई गुण होते हैं जो एलर्जी से लड़ने में मदद करता है। हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण एलर्जी से लड़ने में मदद करता है। हल्दी का इस्तेमाल अपनी डाइट में करके एलर्जी से बचा जा सकता है। तो आइए आपको बताते हैं कि एलर्जी दूर करने के लिए हल्दी कैसे मददगार होती है।

हल्दी कैसे फायदेमंद है:
हल्दी में कुरकुमिन होने की वजह से इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह शरीर में होने वाली सूजन के लिए जिम्मेदार एंजाइम को कम करते हैं और त्वचा में होने वाली सूजन का इलाज करने में मदद करता है। एलर्जी का इलाज करने के लिए हल्दी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

एलर्जी के कारण:
एलर्जी होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। गलत भोजन का सेवन, दवाईयां, किसी कीड़े का काटना या सीजनल एलर्जी, धुएं की वजह जैसे कई कारणों की वजह से एलर्जी हो सकता है। पित्ती, लाल निशान, जुकाम, आंखों में जलन और गले में दर्द एलर्जी के कारण होते हैं। अगर इस एलर्जी का इलाज ना किया जाए तो कई समस्याएं हो सकती है।

हल्दी से कैसे इलाज करें:

मेथड-1:
एलर्जी का इलाज करने के लिए हल्दी दूध बहुत फायदेमंद होता है। यह गले में होने वाली जलन और दर्द को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए रोज सुबह या रात को एक गिलास हल्दी वाला दूध पिएं।
इसे बनाने के लिए एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। आप इसमें शहद और काली मिर्च मिलाएं। अब इन सबको मिला लें। इस दूध को सुबह खाली पेट पिएं।

मेथड-2:
1 बाउल में 1 चम्मच हल्दी, सिरका, शहद, बचा हुआ नींबू मिलाकर एक पेस्ट बना लें। आप इस पेस्ट को फ्रिज में भी रख सकते हैं और आप इसे स्मूदी में मिलाकर पी सकते हैं। रोजाना एक चम्मच पेस्ट का सेवन एलर्जी से रोकथाम करने में मदद करता है। आप इसे गर्म पानी में मिलाकर टॉनिक की तरह भी पी सकते हैं।

(और Lifestyle News पढ़ें)