आजकल महिलाएं इन दो-तीन चीजों से बहुत ज्यादा परेशान हैं। सबसे पहले तो हिप्स का बाहर निकलना, दूसरा पेट का आगे की ओर झूलना और तीसरा जांघों का रगड़ खाना (thigh chafing)। इससे पूरा शरीर किसी अदरक के समान नजर आता है जो कहीं से भी फैल रहा हो। ध्यान देने वाली बात ये है कि इसे समय रहता कंट्रोल नहीं किया गया तो ये दिक्कत तेजी से बढ़ती जाती है। आप सिर्फ देखने में ही खराब नहीं लगते बल्कि इससे आपको आगे चलकर चलने फिरने में भी दिक्कत हो सकती है। इसलिए समय रहते सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) की बात मानें और ये Iyengar Yoga Exercise करना शुरू कर दें।

सुडौल फिगर के लिए योग ईंट (Yoga Brick) की मदद से करें ये एक्सरसाइज

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने अपने इस इंस्टा वीडियो में इस एक्सरसाइज को स्टेप बाय स्टेप करके दिखाया है। इसमें
-सबसे पहले तो खड़े हो जाएं और आगे हाथ निकालते हुए कुर्सी के पोज में आएं।
-इसके बाद फिर खड़े हों और अपनी दोनों जांघों के बीच योग ईंट (Yoga Brick) रखें। ऐसे कि ये दोनों के बीच फंस जाए।
-फिर अब इस ईंट के साथ ही हाथ आगे की ओर निकालते हुए और पैरों को मोड़ते हुए पहले नीचे की ओर बैठें। उसी कुर्सी वाले पोज में।
-अब फिर से खड़े हो जाएं और हाथ उसी तरह आने की ओर रखें।
-आपको इसी तरह से 5 सेट में इस एक्सरसाइज को लगातार 3 महीनों तक करना है।

इस एक्सरसाइज को करने के फायदे

इस एक्सरसाइज को करने के कई फायदे हैं। सबसे पहले तो ये आपकी जांघों को पतला (thigh chafing exercise) करने में मददगार है। क्योंकि जब आप इसे करते हैं तो जांघों की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है, इससे फैट पिघलने लगता है और फिर जांघों की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

दूसरा, ये हिप्स के फैट को कम करने में मदद ( butt fat removal tips) करता है। दरअसल, जब आप ऊपर-नीचे, नीचे-ऊपर करके बैठते हैं और जांघों के बीच ईंट की वजह से गैप रहता है तो हिप्स के फैट पर जोर पड़ता है। इससे कूल्हों की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। अंत में इस एक्सरसाइज को करने से सबसे तेजी से आपके बेली फैट को कम करने में मदद मिलेगी। इससे बढ़ते कमर पर लगाम लगाने में मदद मिल सकती है। तो, इन तमाम कारणों से आपको रुजुता दिवेकर के बताए इस एक्सरसाइज को करना चाहिए।