Wooden door window repair tips: बारिश के मौसम यूं तो बेहद सुहाना लगता है। लेकिन बारिश के बाद कई तरह की दिक्कतें लोगों को परेशान करती हैं। कभी घर में सीलन आने तो कभी खिड़की-दरवाजों के फूलने की वजह लोगों को इनकी मरम्मत करवानी पड़ जाती है। अगर आपके घर-दुकान में लगे लकड़ी के दरवाजे-खिड़कियां या उनके फ्रेम में फूल गए हैं तो आप घर में रखीं दो चीजों से इन्हें सही कर सकते हैं। आपको बाहर से कारीगर को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

सरसों का तेल और नींबू

दरवाजों और खिड़कियों को सही करने के लिए आपको सरसो का तेल और नींबू की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक बाउल में सरसों का तेल लें। उसमें बराबर मात्रा में ही नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को उन जगहों पर लगाएं जहां दरवाजों और खिड़कियों में सीलन की वजह से फूलने की दिक्कत हुई है। इसके बाद उसे कुछ देर खुला रहने दे। इस ट्रिक से आपके अटक रहे दरवाजे-खिड़कियां आसानी से खुलने-बंद होने लगेंगे।

मोमबत्ती या वैसलीन

बारिश के बाद अगर आपके दरवाजे या खिड़कियां फूल गए हैं तो आप मोमबत्ती या वैसलीन की मदद से इन्हें सही कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको उन्हें उस जगह पर लगाना है जहां लकड़ी में फूलने की समस्या हो। इससे पहले आप दरवाजों और खिड़कियों को रेगमाल यानी सैंडपेपर से भी रगड़ सकते हैं। इसके बाद इन चीजों को अप्लाई करें।

ये घरेलू उपाय अपनाकर आप बारिश के सीलन की वजह से फूले खिड़की-दरवाजों को बिना कारपेंटर को बुलाए सही कर सकते हैं। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: दीमक का परमानेंट इलाज! लकड़ी के फर्नीचर में इस तरह लगाएं नीम-लौंग, काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे