Best Food For Baby To Gain Weight: नवजात बच्चों के लिए दूध सर्वोत्तम आहार बताया गया है। सभी डॉक्टर 6 महीने तक बच्चे को सिर्फ मां का दूध पिलाने की सलाह देते हैं। इसके बाद बच्चों को ठोस आहार देना शुरू किया जाता है। कई पेरेंट्स अपने बच्चे के कम वजन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में बच्चे का हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने के लिए आप बच्चे को थोड़ी मात्रा में मखाना देना शुरू कर सकते हैं। मखाने में कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं। इससे बच्चे की सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। अक्सर लोगों के मन में ये सवाल होता है कि 6 महीने के बाद बच्चे को मखाना कैसे दिया जाए? आपकी इस समस्या का समाधान हम लेकर आए हैं। पीडियाट्रिशियन डॉ अर्पित गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चे को मखाने से टिक्की बनाकर दी जा सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

बच्चे के लिए मखाना टिक्की कैसे बनाएं? (Makhana tikki recipe for baby)

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

आलू – 1
मखाना पाउडर – 1 चम्मच
पोहा – 2 चम्मच
गाजर – ¼ कप
हरी मटर – ¼ कप
जीरा पाउडर – एक चुटकी
हींग – एक चुटकी
हल्दी – एक चुटकी
काली मिर्च – एक चुटकी

मखाना टिक्की बनाने का आसान तरीका

मखाना टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले सब्जियों को काटें। इसके बाद उन्हें उबाल लें। उबली हुई सब्जियों को बाउल में डालें। इसके बाद मखाना पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण में भिगोकर रखा हुआ पोहा मिलाएं। इसके बाद जीरा पाउडर, हींग और हल्दी मिलाएं। अब इसमें काली मिर्च डालें। ये ऑप्शनल है। आप इसे अवॉयड भी कर सकते हैं। इसके बाद चीजों को मिलाकर छोटी-छोटी टिक्की बनाएं। गैस पर पैन गर्म करें। इसके बाद घी डालकर उसमें टिक्की को सेक लें।

बच्चे को मकाना टिक्की खिलाने के फायदे

मखाना टिक्की बच्चे के हर तरीके से फायदेमंद होता है। इसे खाने से बच्चे का हेल्दी तरीके से वजन बढ़ता है। इसे खाने से बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ती है। इतना ही नहीं इसमें प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। जो बच्चे के लिए अच्छा होता है। इसे खाने से बच्चे की हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही बच्चे की ग्रोथ के लिए भी मखाना अच्छा होता है। इसे खाने से बच्चे के शरीर में एनर्जी रहती है।