Weight loss with curd: बढ़ता वजन आजकल हर दूसरे व्यक्ति के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। किसी के पेट बाहर निकल रहा है तो किसी की कमर पर टायर बने हुए हैं। किसी की बाजु लटकने लगी हैं तो किसी का चेहरा ही भारी हो गया है। वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ सही डाइट की भी बहुत जरूरत होती है। यूं तो दही खाना सभी के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है आप दही खाकर भी वजन घटा सकते हैं। जी हां इसके लिए बस आपको दही में कुछ चीजों को मिलाकर खाना पड़ेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।
वजन करने में मदद करता है दही
दही खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। अगर आप सुबह दही में कुछ चीजों को मिलाकर खाएंगे तो इससे आपको ज्यादा अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। इससे पाचन भी अच्छा होगा और शरीर को एनर्जी भी मिलेगी। साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। इसमें प्रोटीन होता है जो फूड क्रेविंग को कम करता है।
दालचीनी
अगर आप सुबह खाली पेट दही में दालचीनी पाउडर मिलाकर खाते हैं तो इससे शुगर की क्रेविंग कम होती है। इसे सुबह खाने से आपको दिनभर मीठा खाने की कम जरूरत महसूस कहते हैं। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
काली मिर्च
अगर आप रोजाना सुबह दही में काली मिर्च डालकर खाना शुरू कर देंगे तो आपको कुछ दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा। इससे शरीर में फैट कोशिकाओं के निर्माण को धीमा किया जा सकता है। इसमें पिपेरिन नाम का कंपाउंड होता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है।
काला नमक
यूं तो कई लोग दही में काला नमक खाते हैं। इससे न केवल स्वाद को बढ़ावा देता है, बल्कि काला नमक पाचन एंजाइमों की घुलनशीलता को बढ़ाकर फैट गलाने में मददगार होता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
