कहा जाता है कि सुबह उठने के बाद दिन की शुरुआत अगर बेहतर तरीके से होती है, तो पूरा दिन बेहतर से गुजरता है। सुबह उठने के बाद तुरंत योग करने से शरीर स्वस्थ और फिट रहता है। हर रोज योग कर कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

अधो मुख श्वानासन

वहीं, कई लोग सुबह उठने के बाद योग तो करना चाहते हैं, लेकिन उन्हे यह नहीं पता होता है कि कौन सा योग करना चाहिए। ऐसे में हम आपको अधो मुख श्वानासन (Downward Dog Pose Yoga) के बारे में बताएंगे, जिसको आप सुबह उठने के बाद कर सकते हैं।

अधो मुख श्वानासन कैसे करें?

अधो मुख श्वानासन करने के  लिए आप सबसे पहले वज्रासन में बैठ जाएं। अब आप अपने हाथों को पैरों की और धीरे-धीरे फैलाएं। इसके बाद चौपाय मुद्रा में जाएं। अब आप अपने कंधों के नीचे दोनों हथेलियां और कूल्हों के नीचे घुटने रखें। अब अंगुलियां फैली हुई रखें। अब आसान में जाएं। इसके लिए आप गहरी सांस लें और सांस छोड़ते ही अपने घुटनों को ऊपर उठाएं। इसके बाद कूल्हों को आसमान की ओर उठाएं, जिससे शरीर उल्टे ‘V’ बनाएं।

अब अपनी एड़ियों को जमीन की ओर ले जाने का प्रयास करें। इस दौरान रीढ़ को सीधा रखें और सिर को हाथों के बीच में ढीला रखें। अब श्वास पर ध्यान रखें। आप अब धीमी और गहरी सांस लें।  अंत में अपनी क्षमता की तरह होल्ड करें। अब घुटनों को धीरे-धीरे नीचे जमीन पर लाएं और वज्रासन में लौट आएं और कुछ समय के लिए विश्राम करें।

अधो मुख श्वानासन के फायदे

अधो मुख श्वानासन एक महत्वपूर्ण योगासन है, जिसको करने से पूरे शरीर को लाभ होता है। इससे शरीर मजबूत और लचीलापन होता है। इसको करने से मन हमेशा शांत रहता है। इस आसन से हाथ, कंधे और कलाई के साथ-साथ मांसपेशियां भी मजबूत होती है। इस आसन से तनाव दूर होता है। इस आसन को करने से पेट के कई अंगों पर भी दबाव पड़ता है, जिससे पाचन काफी बेहतर होता है।