Brain Dumping: क्या आपके भी दिमाग में जम गया है विचारों का कूड़ा या फिर सता रही किसी अपने की चिंता तो हम आपके लिए इसको ठीक करने के उपाय बताने वाले हैं। आज हम आपको ब्रेन डंपिंग (Brain Dumping) के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने विचारों को सही सकते हैं। इसको करने से आपको किसी भी तरह की चिंता भी नहीं सताएगी।

ब्रेन डंपिंग क्या है: What Is Brain Dumping?

ब्रेन डंपिंग का मतलब है विचारों को कागज पर लिख देना। दरअसल, ब्रेन डंपिंग एक ऐसी तकनीक है, जिसकी मदद से व्यक्ति अपने मन में चल रहे विचारों, योजनाओं या चिंताओं को कागज या फिर किसी डिजिटल नोट्स पर लिखता है। इस तकनीक का मेन काम दिमाग में चल रहे विचारों को साफ करना होता है। Brain Dumping करने से मन में चल रहे विचार कम होते हैं, जिससे दिमाग शांत होता है और मानसिक तनाव कम होता है। ब्रेन डंपिंग करने से ध्यान केंद्रित होता है।

कैसे करें ब्रेन डंपिंग: How to Brain Dump?

ब्रेन डंपिंग करने के लिए सबसे पहले आप शांत होकर किसी जगह बैठ जाएं। आप बैठने के लिए कोई शांत जगह को ही चुनें।  अब आप एक नोट्स या फिर कोई डिजिटल नोट्स लें और मन में जो भी कुछ चल रहा है उसको अपने नोट्स में लिख लें। एक बार सभी विचारों को लिखने के बाद इसको मार्क करें और देखें कि किस पर सबसे पहले काम करना है। इस हर रोज इस टेक्निक को करने से मन एकदम शांत होता है और सभी तरह की उलधन से राहत मिलती है।

ब्रेन डंपिंग के फायदे: Benefits of brain dumping

  • ब्रेन डंपिंग सभी तरह की उलझनों को कम करता है और विचारों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे मन हल्का एवं शांत होता है।
  • इस टेक्निक को करने से विचार सामने आ जाते हैं और उस पर काम करना काफी आसान हो जाता है। इससे योजना बनाने में भी राहत मिलती है।
  • यह रचनात्मकता को बढ़ाने में मदद करता है। जब मन खाली होता है तो नए विचार आते हैं और साथ ही उसका समाधान आसानी से मिल जाता है।
  • ब्रेन डंपिंग करने से अनावश्यक चीज बाहर आ जाती है, जिससे फोकस बढ़ जाता है।

अगर आप Merry Christmas पर बच्चों को गिफ्ट देना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं।