Hartalika Teej 2025 Makeup: सुहागिन महिलाएं 26 अगस्त यानी मंगलवार को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना की जाती है। महिलाएं 16 श्रृंगार करके व्रत-पूजन करती हैं। इस दिन सुंदर दिखने का महिलाओं में कॉम्पिटिशन रहता है। अगर आप भी इस बार बॉलीवुड सेलेब्स की तरह दिखना चाहती हैं तो मेकअप करते समय कुछ बारीक सी चीजों का ध्यान रखें। इससे आपको ग्लैमरस लुक मिलेगा। जब आपके पियाजी आपको देखेंगे तो उनकी नजरें भी आपके ऊपर ठहर जाएंगी।

मॉइश्चराइजर के साथ मिलाएं ये चीजें

सेलेब्स का चेहरा मेकअप के बाद भी काफी नेचुरल और ग्लोइंग नजर आता है। आप भी ऐसा ग्लो और चमक पा सकती हैं। इसके लिए जब आप फेसवॉश के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं तो उसमें दो बूंदे ऑलिव ऑयल की मिला लें। फिर इससे चेहरे की मसाज करें। इससे आपको अलग ही चमक मिलेगी।

फाउंडेशन से पहले करें ये अप्लाई

सेलेब्स की तरह मेकअप लुक चाहती हैं तो आपको हमेशा फाउंडेशन से पहले प्राइमर लगाना चाहिए। इसे आपको परफेक्ट बेस मिलेगा। चेहरे पर सभी ब्यूटी प्रोडक्ट का स्टेप बाय स्टेप इस्तेमाल करें। मेकअप के बाद उसे ट्रांसलूसेंट लूज पाउडर से सेट करना न भूलें।

लिपस्टिक में चुनें ऐसा कलर

सेलेब्स की तरह दिखने के लिए बहुत ज्यादा डार्क कलर का इस्तेमाल न करें। अगर आपने आंखों पर डार्क कलर मेकअप किया है या फिर कलर आईलाइनर लगाया है तो लाइट कलर या न्यूड शेड में लिपस्टिक का चुनाव करें।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: हरतालिका तीज पर करें पांव में महावर लगाने का शगुन, सेव कर लें ये Hartalika Teej 2025 Alta Design