मौसम तेजी से बदल रहा है। तेज धूम और बारिश बीमारियों का कारण बन रही है। मौसमी बीमारियों के साथ साथ डेंगू भी पैर पसार रहा है। जिसके चलते अस्पतालों में कतारें लग रही हैं। लेकिन अगर आप इसकी पहचान और एहतियाद बरत सकें तो इस पर जानलेवा बुखार पर काबू पाया जा सकता है। इसे कंट्रोल में करने का एकमात्र उपाय सही वक्त पर बेहरत इलाज है। तो जानिए डेंगू के बार में और इसके मच्छर की पहचान कैसे करें…

कैसे और कब होता है डेंगू
बारिश का मौसम आ चुका है। यह डेंगू के लिए बहुत अनुकूल है। डेंगू जुलाई से अक्टूबर में सबसे ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में लेता है। मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से डेंगू होता है। मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के शरीर पर भूरी धारियां होती हैं। यह मच्छर ज्यादा ऊंचाई तक नहीं जा पाते। यह दिन के समय में ही अपना शिकार बनाते हैं।

कैसे फैलता है यह बुखार 
मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से डेंगू होता है। डेंगू की चपेट में आए इंसान के खून में यह वायरस बहुत ज्यादा मात्रा में फैल जाता है। इसके बाद जब मच्छर डेंगू से पीड़ित को काटता है तो यह वायरस पुन: मच्छर में प्रवेश कर जाता है। इसके बाद यह मच्छर जब दूसरे किसी शख्स को अपना शिकार बनाता है तो उसके शरीर के वायरस उस इंसान में चले जाते हैं। जिससे यह वायरस कहीं तेजी से फैलने लगता है।

इतने दिन में दिखेगा डेंगू का असर
मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने के करीब तीन से पांच दिनों के बाद मरीज में इसके लक्षण दिखने लगते हैं। मच्छर के काटे जाने के बाद इंसान के शरीर में डेंगू बुखार के लक्षण दिखने लगते हैं। हालांकि कई मामलों में यह समय सीमा तीन से 10 दिन की भी देखी गई है।