Sesame seeds in summer: तिल से बनी चीजों को खाना हम सभी पसंद करते हैं। सेहत के लिए भी लाभदायक माना जाता है। तिल के बीजों (sesame seeds in hindi)को पोषक तत्व का पावर हाउस कहा जाता है। तिल में कॉपर, प्नोटीन, मैन्गीशियम, मैंगनीज, कैल्सियम , ओमेगा-3, फैटी एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तिल के सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं। लेकिन, ये फूड गर्मियों के नहीं बल्कि सर्दियों के लिहाज से ज्यादा फायदेमंद है। दरअसल, तिल की तासीर गर्म होती है जिसके कारण गर्मियों में तिल का सेवन करने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गर्मियों में तिल का सेवन शरीर में गर्मी बढ़ाती है, जिसके कारण पाचन और त्वचा संबंधी समस्या भी हो सकती है। हालांकि, गर्मियों में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। बस जान लें इसका सही तरीका।

गर्मियों में तिल कैसे खाएं- How to consume sesame seeds in summer

गर्मियों में तिल के बीजों को आप एक फाइबर या प्रोटीन के रूप में खा सकते हैं। इसके लिए
-रात में 1 चम्मच तिल के बीजों को पानी में भिगोकर रख लें।
-अब आप इसे लस्सी, छाछ या शेक में मिलाकर इसका सेवन करें।
-आप सत्तू में भी इसे मिलाकर ले सकते हैं। ये वैसे हा ही जैसे आप चिया सीड्स का सेवन करें।

ध्यान में रखें ये बातें

गर्मियों में तिल खाने से पहले सबसे जरूरी बात जो आपको ध्यान रखना चाहिए वो ये कि आपको अधिक मात्रा में तिल का सेवन नहीं करना है। एक चम्मच या उससे कम का ही सेवन करें। गर्मियों के मौसम में इतना काफी है। दूसरी बात ये कि गर्मियों में तिल का सीधा सेवन न करें। आपको कम से कम सात से आठ घंटे पानी में भिगोकर ही तिल का सेवन करना चाहिए।

गर्मियों में तिल खाने के फायदे-benefits of sesame seeds in summer

गर्मियों में शरीर को एनर्जी देने के लिए आप प्रोटीन से भरपूर इन बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा गर्मियों में लोगों को कब्ज की समस्या बहुत ज्यादा होती है ऐसे में आप फाइबर से भरपूर इन बीजों को ड्रिंक्स में मिलाकर ले सकते हैं। ये वेट लॉस में भी मददगार है। साथ ही तिल में कई प्रकार से एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो कि बालों के साथ स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये इम्यूनिटी बूस्टर है जिस वजह से गर्मियों में इसका सेवन आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।

Written by-Rashmi Raj