Giloy for weight loss: शरीर पर जमी जिद्दी चर्बी न केवल देखने में बुरी लगती है, बल्कि इससे आगे चलकर कई तरह की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। लोग वजन घटाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते रहते हैं। कई बार तो पतला होने के लिए एक टाइम खाना भी बंद कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि खाने छोड़ना वजन घटाने का सही विकल्प नहीं है। वेट लॉस के लिए सही और समय पर डाइट लेने की जरूरत होती है। गिलोय का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। इसे आयुर्वेद के ‘अमृत’ के नाम से जाना जाता है। ये न केवल आपको कई तरह की बीमारियों से बचाता है बल्कि थुलथुली चर्बी को हटाने में भी मदद करता है। इसे कई तरह से आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
वजन घटाने के लिए इस तरह करें गिलोय का सेवन (How to consume Giloy for weight loss)
गिलोय का काढ़ा
वजन कम करने के लिए आप गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं। इसके लिए आप गिलोय की पत्तियां और तना लें। उसे रातभर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह इसे मसलकर उबाल लें। इसे तब तक बॉयल करें जब तक इसका पानी आधा न रह जाए। बाद में छानकर सुबह खाली पेट पिएं।
गिलोय पाउडर
आप चाहें तो गिलोय का पाउडर भी बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे सुबह खाली पेट पीना बेहद फायदेमंद होता है। सुबह उठने के बाद एक चम्मच गिलोय पाउडर लें। इसे हल्के गुनगुने पानी में डालकर पिएं। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
गिलोय का जूस
अगर आप वजन घटाने का कुछ आसान तरीका खोज रहे हैं तो गिलोय का जूस आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसे सुबह खाली पेट पानी लाभकारी होता है।
गिलोय की चाय
वजन घटाने के लिए सुबह आप गिलोय की चाय भी पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको गिलोय की पत्तियों और तुलसी की पत्तियों की जरूरत होगी। इन दोनों के साथ आप थोड़ी हल्दी और लौंग मिलाएं। पानी में सभी चीजों को डालकर चाय बनाएं।
इन सभी तरीकों को अपनाने से न केवल आपका नेचुरल तरीके से वजन कम होगा बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ेगी।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: चुकंदर-आंवला और गाजर का जूस किसे नहीं पीना चाहिए? यहां जानिए जबाव