Amla Juice Benefits: आंवला इंसानों के लिए किसी अमृत फल से कम नहीं है। इसमें इतने गुण होते हैं कि इसे सुपरफूड और चमत्कारी कहा जाता है। आयुर्वेद में इसका विशेष महत्व है। आंवला का जूस पीने से पूरे शरीर को लाभ मिलते हैं। इसे अपने रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, कैरोटीन होता है। बदलते मौसम में इसके सेवन से संक्रमण, सर्दी और खांसी से राहत मिलती है।
क्या हम सर्दियों में आंवला का जूस पी सकते हैं?
सर्दियों में भी आंवले का जूस पी सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और जीवाणुरोधी गुण होते हैं। इसकी वजह से मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही संक्रमण से शरीर का बचाव होता है।
बदलते मौसम में आंवला जूस कब और कैसे पीना चाहिए?
बदलते मौसम में आप सुबह खाली पेट या फिर एक्सरसाइज के बाद ले सकते हैं। शुरुआती दिनों में सिर्फ 20-30 मिली आंवले का जूस पीना फायदेमंद होता है। अगर आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता है तो आप स्वाद को संतुलित करने के लिए इसमें पानी मिला सकते हैं। अगर स्वाद ज्यादा खट्टा लगे, तो थोड़ा शहद या चुटकीभर काला नमक मिला सकते हैं। इसको पीने के लिए आप एक गिलास में गुनगुना पानी मिलाएं और उसमें आंवले का जूस डालें।
आंवला का जूस पीने के फायदे
आंवला ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है। अग्न्याशय को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। आंवले के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाते हैं। झुर्रियों को कम करता है। ह पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी और गैस को दूर करता है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
ज्यादा आंवले का जूस पीने नुकसान
बदलते मौसम में अगर आप जरूरत से ज्यादा आंवला का जूस पी रहे हैं तो इसके नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं। इसकी मात्रा पर ध्यान दें। जरूरत से ज्यादा आंवले का जूस पीने से एसिडिटी और पेट में जलन हो सकती है। बाजार के बजाय घर का ताजा जूस पिएं, क्योंकि इसमें प्रिजर्वेटिव नहीं होते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
