अक्सर हमारे घरों में लकड़ी के बर्तन होते हैं। इस्तेमाल में तो ये बर्तन काफी सही होते हैं लेकिन समय पर इनकी सफाई न की जाए तो आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, इन लकड़ी के बर्तनों पर बैक्टीरिया के कण चिपके हो सकते हैं और ये तेल और मसाले की वजह से गंदे हो सकते हैं। कई बार ये कण लकड़ी में अवशोषित हो जाते हैं और नजर नहीं आते। लेकिन, दोबारा इस्तेमाल करने पर ये खाने को संक्रमित कर सकते हैं जिससे कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में आपको इन बर्तनों की सफाई पर खास ध्यान देने चाहिए। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

लकड़ी के बर्तनों की सफाई कैसे करें-How to clean wooden cutlery

गर्म पानी में उबालें लकड़ी के बर्तन-How to clean wooden spoons with boiling water

आपको करना ये है कि पानी गर्म करने रख दें और फिर चम्मच-कलछी को इसमें डालकर थोड़ी देर उबाल लें। इसके बाद नॉर्मल बर्तनों की तरह इन्हें धो लें और फिर बर्तनों को सूखने दें। फिर किसी कपड़े से पोंछकर रख दें। इस प्रकार से आप लकड़ी के बर्तनों की गहराई से सफाई कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा के पानी में बर्तन को धो लें-How to clean wooden spoons baking soda

आपको करना ये है कि एक बर्तन में पानी डालें और फिर इसमें बेकिंग सोडा मिला लें। सबको मिलाने के बाद इसमें लकड़ी के बर्तन डालकर उबाल लें। जब ये उबल जाए तो आप इन बर्तनों को स्क्रब करके साफ कर लें। इससे ये बर्तन पूरी तरह से साफ हो जाएंगे। दूसरा तरीका ये हो सकता है कि इन बर्तनों की सफाई के लिए आप बेकिंग सोडा का घोल बना लें और फिर इससे इन बर्तनों की सफाई करें।

विनेगर में बर्तनों को धो लें-How to clean wooden spoons vinegar

आपको करना ये है कि आप आप सिरका लें और फिर स्क्रबर की मदद से बर्तनों को स्क्रब करके साफ कर लें। दूसरा, तरीका आप ये अपना सकते हैं कि पानी गर्म करें और फिर इनमें विनेगर मिला लें। इसके बाद चम्मच-कलछी को इसमें डालकर स्क्रब करके साफ करें। ये एंटीबैक्टीरियल होने के साथ एक्टिव क्लींनजिंग एजेंट है जिससे इन बर्तनों की सफाई तेजी से हो जाती है। तो इन बर्तनों की सफाई के लिए आप इन टिप्स को अपना सकते हैं। अब आगे जानते हैं सर्दियों में चेहरा काला क्यों पड़ जाता है? जानें Winter में फेस पर ग्लो कैसे लाएं?