Kitchen cleaning tips in hindi: रसोई में रोजाना खाना बनाने के लिए तेल, रिफाइंड, घी जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। खाना बनाते समय अक्सर इसके छींटे स्लैब और टाइल्स पर चले जाते हैं। यूं तो रसोई में रोजाना पोछा लगाया जाता है, लेकिन इसके बाद भी चिकनाई की परत नहीं हटती है। धीरे-धीरे ये परत इतनी ज्यादा हो जाती है कि ये दिखने और छूने में भी गंदी लगनी लगती है। इसको रगड़-रगड़कर साफ करने के बजाए आप कुछ स्मार्ट तरीके अपनाएं ताकि आपका ये काम आसान हो सके।
नींबू-नमक से छुड़ाएं चिकनाई
किचन के टाइल्स और स्लैब पर जमी चिकनाई को साफ करने के लिए आप नींबू-नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नींबू लें और उसके ऊपर नमक छिड़कें। इसे धीरे-धीरे स्लैब पर रगड़ें। थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें। स्क्रब लेकर रगड़कर पानी से धो दें।
बेकिंग सोडा और सिरका से हटाएं चिकनाहट
किचन में जमी चिकनाहट और गंदगी को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोड़ा और सिरका भी यूज कर सकते हैं। इन दोनों चीजों को समान अनुपात में लेकर हल्का पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे प्रभावित जगहों परडाल दें। 15 मिनट बाद स्क्रबर से हल्का रगड़ दें। गुनगुने पानी से स्लैब और टाइल्स को धो दें। ये बिल्कुल नए की तरह चमकने लगेंगे।
डिशवॉश लिक्विड से धोएं
किचन में जमी गंदगी को साफ करने के लिए आप टाइस्ल या स्लैब को डिशवॉश लिक्विड से भी धो सकते हैं। इससे चिकनाहट तो हटेगी, साथ ही साथ गंदगी के निशान भी हट जाएंगे। इसके लिए एक कटोरी में डिशवॉश लिक्विड लेकर उसमें नींबू का रस मिलाएं। इसमें स्क्रबर डुबोकर निचोंडकर स्लैब और टाइल्स को साफ करें। बाद में पानी से धो लें।
