Holi Colour Removal Tips: आज यानी 14 मार्च को देशभर में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही त्योहार की रौनक देखते ही बन रही है। बच्चों से लेकर बड़े सभी रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। त्योहार का भरपूर आनंद लेने के बाद लोगों के सामने एक टास्क जरूर होता है वो है होली के पक्के रंगों को हाथों और स्किन से हटाना। अगर आप भी मिनटों में अपने हाथों से होली का कलर रिमूव करना चाहते हैं तो आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिससे आपको रंग हल्का करने में काफी मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।
होली के रंग हाथों से हटाने के लिए अपनाएं ये उपाय
10 मिनट इस उबटन से करें स्क्रब
होली के रंग खेलने के बाद हाथों पर हरा- लाल रंग लगा जरूर रह जाता है। इन रंगों को रिमूव करने के लिए हाथों में बेसन, हल्दी और दही का उबटन भी लगा सकती हैं। इस मिश्रण को हाथों पर लगाएं और 10 मिनट बाद दूसरे हाथों से स्क्रब करते हुए उसे रिमूव कर सकती हैं।
नाखूनों से ऐसे हटाएं रंग
होली खेलने के बाद नेल्स पर भी कलर चढ़ जाता है। अगर आपके हाथों के नाखूनों पर होली का रंग लग गया है, तो आपको एलोवेरा जेल और नींबू के रस को मिक्स करके मिश्रण तैयार करना चाहिए और नाखूनों पर कॉटन की बॉल से लगाना चाहिए। ऐसा करने से नाखूनों पर चढ़ा रंग काफी हद तक रिमूव हो जाता है।
संतरे के छिलके का करें इस्तेमाल
रंग हटाने के लिए आप संतरे के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए संतरे के छिलके को सुखाकर और दही में मिक्स करके भी हैंड स्क्रब तैयार करें। इससे भी आपके हाथों की डेड स्किन रिमूव होगी। त्वचा सॉफ्ट हो जाएगी और चमक भी आ जाएगी। आप होली खेलने के बाद इस स्क्रब का प्रयोग करेंगी, तो आपके हाथों में लगा हुआ रंग भी उतर जाएगा।
इस मिश्रण में हाथों को करें डिप
अगर होली के कई बार केमिकल भी मिक्स होते हैं। इसके चलते कई बार हाथों की खाल निकल जाती है। ऐसे में भूल से भी स्क्रब का इस्तेमाल न करें और हाथों में देसी घी का प्रयोग करें। अगर आप चाहें तो पानी में दूध मिक्स करके उसमें हाथों को डिप कर सकती हैं। ऐसा नियमित करें तो आपको बहुत लाभ मिलेगा।
हाथों पर लगाएं शहद
दिन भर होली खेलने के बाद हाथ रंग की वजह से खुदरे हो जाते हैं। ऐसे में आपको शहद लगा लेना चाहिए। शहद में आप थोड़ी सी हल्दी भी मिक्स कर सकती हैं। यह एंटीसेप्टिक होता है और इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी होते हैं। इस मिश्रण से आपकी तकलीफ कम हो जाएगी।
क्यूटिक्लस पर लगाएं ये चीज
रंग से हाथों की उंगलियों के क्यूटिकल्स भी खराब हो जाते हैं। ऐसे में आपको दूध में हल्दी को मिक्स करके क्यूटिक्लस में लगानी चाहिए। आप चाहें तो नारियल के तेल से भी अपनी इस समस्या को हल कर सकती हैं।
एलोवेरा जेल से करें मसाज
एलोवेरा अमूमन हर घर में आपको मिल जाएगा। अगर आपके हाथ होली के रंग खेलने के बाद ड्राई हो गए हैं, तो आपको एलोवेरा जेल से हाथों की मसाज करनी चाहिए। आप एलोवेरा जेल में गुलाब जल भी डाल सकती हैं। इससे आपके हाथों की त्वचा बहुत अच्छी तरह से मॉइस्चराइज होगी।
शहद और कॉफी से मिलेगा फायदा
होली का रंग खेलने के बाद हाथों में अक्सर खुरदरापन आ जाता है। ऐसे में नमक के पानी में कुछ देर हाथों को डिप करके रखना है और फिर हाथों को कॉफी से स्क्रब करना है। इसके लिए आप शहद में कॉफी पाउडर को मिक्स करके हाथों में लगाएं। आपके हाथों की डेड स्किन तो रिमूव हो ही जाएगी, साथ ही आपके हाथों की त्वचा में कसाव भी आ जाएगा और हाथ खूबसूरत लगने लगेंगे।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।