How to get rid of black neck and underarms: गर्मियों में पसीना ज्यादा आने, टाइट कपडे़ पहनने, ज्यादा डियोड्रेंट्स लगाने या फिर लगातार रेजर का इस्तेमाल करने की वजह से अक्सर लोगों की armpits काली हो जाती हैं। यही हाल गंदगी जमा होने से गर्दन का भी होता है। इनकी वजह से कई बार लोगों को शर्मिंदगी महसूस होती है। काली गर्दन और डार्क अंडरआर्म्स की वजह से लोग अपनी पसंद मुताबिक कपड़े भी नहीं पहन पाते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं। जिनकी मदद से आप गर्दन और अंडरआर्म्स का कालापन हटा पाएंगे। यहां हम आपको 2 पैक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें बनाने के लिए आपको बाजार से कुछ भी खरीद कर लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर में रखी चीजों से ही आप ये पैक बना पाएंगे।
हल्दी-नींबू, दही और बेसन मिलाकर बनाएं मास्क
काली गर्दन और डार्क अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए आपको दही, नींबू, हल्दी और बेसन की जरूरत होगी। इन चीजों से आप मास्क बनाकर लगाएं। इसे रोजाना नहाने से पहले आप लगा सकते हैं। 15 दिन लगातार इसे लगाने से आपको फर्क महसूस होगा। क्योंकि दही में लैक्टिक एसिड होता है। जो स्किन से कालापन हटाता है। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जिससे पिगमेंटेशन दूर होता हैं। वहीं हल्दी त्वचा का रंग साफ करती है।
बेकिंग सोडा और नींबू
अंडरआर्म्स और गर्दन का कालापन हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू का यूज भी कर सकते हैं। एक बाउल में एक चम्मच बेकिंग सोडा लेकर उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। तैयार पेस्ट को गर्दन और अंडरआर्म्स पर लगाएं। हल्के हाथों से नींबू के छिलके को अंडरआर्म्स में रगड़ें। 15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। यह घरेलू उपाय कालापन हटाने में आपकी काफी मदद करेगा।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: काले होठों को गुलाबी बनाने का असरदार तरीका, नेचुरली पिंक करने के लिए लगाएं ये सस्ती चीज