तांबा बेहद चमकदार होता है और देखने में भी आकर्षक लगते हैं। आजकल तांबे के बर्तन कई प्रकार के आने लगे हैं, जैसे बोतल, प्लेंटे, कटोरी, गिलास और कड़ाही। रोजाना इस्तेमाल के बाद भी उनकी चमक बनाए रखना थोड़ा चुनौती पूर्ण है। हालांकि, वे जंग नहीं खाते लेकिन फीके पड़ जाते हैं। चमकदार सतह पर काले घेरे बन जाते हैं और फिर उनकी चमक फीकी पड़ जाती है। ऐसे में आप इन तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए इन टिप्स को अपना सकते हैं जोकि बेहद कारगर तरीके से काम करते हैं
तांबे के बर्तन और बोतलों को साफ करने के 3 आसान घरेलू उपाय-How to clean copper utensils
नमक और नींबू से करें सफाई-How to clean copper utensils with lemon
तांबे के ऑक्सीकरण को कम करने और फिर सफाई के लिए आप नमक और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नमक में थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें और फिर बर्तनों पर रगड़कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। नमक और नींबू का मिश्रण ऑक्सीकरण को कम करने में शानदार काम करता है। बर्तन की सतह पर ऑक्सीकरण के कम से कम स्तर बनने से काले धब्बे खत्म हो जाते हैं। फिर लगभग पांच मिनट तक इन बर्तनों को रगड़ें और पानी को साफ कर लें।
सिरके से करें तांबे के बर्तनों की सफाई-How to clean copper utensils with vinegar
आप सिरके से तांबे के बर्तनों की सफाई कर सकते हैं। ये तेजी से काम करते हैं और इन बर्तनों की सफाई में मदद करते हैं। तो इसके लिए आपको करना ये है कि
-सिरके में तांबे के बर्तनों को भिगोकर रख लें।
-कुछ देर छोड़ दें और फिर इन बर्तनों को साफ कर लें।
-इससे इन बर्तनों में चमक आ जाएगी। हर कुछ दिनों के बाद इस्तेमाल करने पर इस टिप्स को अपनाएं।
बेकिंग सोडा से करें तांबे के बर्तनों की सफाई-How to clean copper utensils with baking soda
बेकिंग सोडा से आप तांबे के बर्तनों को साफ कर सकते हैं। इसलिए बेकिंग सोडा को नींबू के रस और पानी में मिला लें। फिर इसे बर्तनों पर लगा लें। इसके बाद इन बर्तनों को साफ कर लें। फिर ठंडे पानी में धो लें। इस प्रकार से आप तांबे के बर्तनों को साफ कर सकते हैं। आगे जानते हैं सुबह बासी मुंह चना खाने से क्या होता है? जान लेंगे तो जरूर करेंगे फॉलो ये मॉर्निंग रूटीन